Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Love Rashifal 31 December 2025: मेष व वृश्चिक को प्रेम प्रस्ताव में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 31 December 2025: मेष व वृश्चिक को प्रेम प्रस्ताव में मिलेगी सफलता, पढ़ें आज का लव राशिफल

धर्म डेस्क। 31 दिसंबर 2025 प्रेम संबंधों के लिहाज से कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। साल के अंतिम दिन कुछ जातकों को अपने पार्टनर से मन की बात कहने और रिश्ते को नया नाम देने का अवसर मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों को आपसी मतभेद, गलतफहमी और संवाद की कमी से सावधान रहने की जरूरत है।

ग्रहों की स्थिति बताती है कि आज प्रेम में भावनाएं प्रबल रहेंगी, लेकिन संयम और समझदारी से लिया गया निर्णय ही रिश्तों को मजबूत बनाएगा। संवाद और विश्वास आज सबसे बड़ा सहारा बनेंगे।

मेष – आज आपका लव पार्टनर आपके साथ कहीं बाहर घूमने जाने की इच्छा जता सकता है। साथी के साथ दिन सुखद बीतेगा। यदि अब तक आपने अपने दिल की बात नहीं कही है, तो आज का दिन अपने मन की भावना व्यक्त करने के लिए शुभ है।

वृषभ – आज का दिन अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा बितेगा। आप दोनों साथ में बाजार जा सकते हैं और घर परिवार के लिए कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। पुराने विवाद आज सुलझ सकते हैं।

मिथुन – आज किसी बात को लेकर लव पार्टनर से बहस हो सकती है, जिससे आपसी मनमुटाव बढ़ सकता है। पार्टनर की कुछ बातों से मन परेशान रह सकता है। वाणी पर संयम रखें और विवाद से दूरी बनाएं।

कर्क – आज आप अपने लव पार्टनर के साथ जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका प्रभाव भविष्य पर पड़ेगा। अपनी निजी बातें दूसरों से साझा न करें, वरना रिश्ते में गलतफहमियां आ सकती हैं। संवाद की पहल स्वयं करें।

सिंह – आज अपने लव पार्टनर के बारे में कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है जिससे आप चिंतित हो सकते हैं। संभव है कि साथी कोई बात आपसे छुपा रहा हो। रिश्ते को बचाने के लिए खुलकर बातचीत करें।

कन्या – आज लव पार्टनर के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। आपका साथी आपकी बातों को नजरअंदाज कर सकता है, जिससे विवाद की स्थिति बन सकती है। संबंध बनाए रखने के लिए कुछ बातों को अनदेखा करना बेहतर रहेगा।

तुला – आज लव पार्टनर किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। किसी तीसरे व्यक्ति के कारण गलतफहमी बढ़ सकती है। रिश्ते को संभालने के लिए समय दें और शांत मन से बातचीत करें।

वृश्चिक – आज आपका लव पार्टनर आपके मन की बात स्वीकार कर सकता है। संभव है कि वह आज जीवनसाथी बनने के लिए हां कह दे। इस खबर से मन प्रसन्न रहेगा और दिन आनंदमय बीतेगा।

धनु – स्वास्थ्य कारणों से आज आपका लव पार्टनर परेशान रह सकता है। वह आपको चिंता न देने के लिए कुछ बातें छुपा सकता है। साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और उनके साथ समय बिताएं।

मकर – आज परिवार आपके प्रेम संबंध के विरोध में खड़ा हो सकता है, जिससे रिश्ते में तनाव आ सकता है। स्थिति को समझदारी से संभालें और अपने पार्टनर के साथ मजबूती से खड़े रहें।

कुंभ – आज आपका लव पार्टनर अपने दिल की बात आपसे कह सकता है। जीवनसाथी बनने को लेकर सहमति बन सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है और दिन शुभ रहेगा।

मीन – आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। साथी प्रसन्न दिखाई देगा। परिवारिक योजनाओं पर चर्चा हो सकती है और कहीं बाहर घूमने का भी कार्यक्रम बन सकता है।

Trending News