Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी तय हो गई हैं घरेलू और कमर्शियल  सिलेंडर की कीमतें | Parmarth TV

IND vs WI: कुलदीप यादव ने तोड़ा मोहम्मद सिराज का ये रिकॉर्ड, इस लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचे | Parmarth TV

IND vs WI: कुलदीप यादव ने तोड़ा मोहम्मद सिराज का ये रिकॉर्ड, इस लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचे | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए 121 रन का लक्ष्य मिला है। जवाब में टीम इंडिया ने दूसरी पारी में एक विकेट गंवाकर 63 रन बना लिए हैं। अब उसे मैच और सीरीज जीतने के लिए अन्तिम दी 58 रन बनाने होंगे। वेस्टइंडीज ने अपनी दूसरी पारी में 390 रन बनाए थे।

भारत की ओर से इस पारी में कुलदीप यादव ने तीन विकेट झटके थे। इस दौरान उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। पहली पारी में पांच और दूसरी पारी में तीन विकेट अपने नाम कर कुलदीप यादव इस साल भारत की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को पछाड़ दिया है।

इस साल कुलदीप यादव ने अब तक 18 पारियों में 38 विकेट झटक लिए हैं। सिराज ने 15 पारियों में 37 विकेट चटकाकर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। वरुण चक्रवर्ती 15 पारियों में 31 विकेट लेकर तीसरे, जसप्रीत बुमराह 15 पारियों में अब तक 30 विकेट लेकर चौथे और रवीन्द्र जडेजा ने 21 पारियों में 26 विकेट लेकर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

इस साल ऐसा रहा है कुलदीप यादव का रिकॉर्ड

साल 2025 में कुलदीप यादव ने टेस्ट की दो मैचों की 4 पारियों में अब तक 12 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने इस साल 7 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं। टी-20 इंटरनेशनल में इस साल कुलदीप ने 7 मैचों में 17 विकेट झटके हैं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News