Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

IND vs WI: केएल राहुल के बाद जुरेल और जडेजा के शतक, भारत को मिली बड़ी बढ़त | Parmarth TV

IND vs WI: केएल राहुल के बाद जुरेल और जडेजा के शतक, भारत को मिली बड़ी बढ़त  | Parmarth TV

खेल डेस्क। केएल राहुल (100) के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (125) और ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा (नाबाद 100)  ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में भारत की ओर से शतक लगाए हैं। 


अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन भारत ने समाचार लिखे जाने तक पांच विकेट गंवाकर 438 रन बनाए लिए है। इससे भारत की पहली पारी में बढ़त 276 रन की हो गई है। वेस्टइंडीज टीम पहली पारी में केवल 162 रन ही बना सकी थी। ध्रुव जुरेल ने रवीन्द्र जडेजा (नाबाद 100) के साथ पांचवें विकेट के लिए 206 रन की साझेदारी की।


ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट कॅरियर का पहला शतक लगाया है। ध्रुव जुरेल की शतकीय पारी से ऋषभ पंत की टेंशन जरूरी ही बढ़ गई होगी, जो इंग्लैंड सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इस चोट से ठीक नहीं होने के कारण उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी।

शतकीय पारी के दम पर ध्रुव जुरेल ने एक विशेष क्लब में जगह बना ली है। वह पहला टेस्ट शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ  लगाने वाले पांचवें भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विजय मांजरेकर, फारख इंजीनियर, अजय रात्रा और रिद्धिमान साहा ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवा चुके हैं।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News