Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV PM Modi ने की भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की प्रशंसा, कहा- अपनी जान की परवाह किए बिना… | Parmarth TV

IND vs WI: केएल राहुल ने लगाया टेस्ट कॅरियर का 11वां शतक, भारत ने गंवाए चार विकेट | Parmarth TV

IND vs WI: केएल राहुल ने लगाया टेस्ट कॅरियर का 11वां शतक, भारत ने गंवाए चार विकेट | Parmarth TV

खेल डेस्क। केएल राहुल (100) और कप्तान शुभमन गिल (50) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बड़े स्कोर की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के दूसरे दिन भारत ने वेस्टंडीज पर बढ़त ले ली है।

वेस्टंडीज के 162 रन के जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन समचार लिखे जाने तक चार विकेट गंवाकर 238 रन बना लिए हैं। इस प्रकार टीम इंडिया की पहली पारी के आधार पर बढ़त 76 रन की हो गई है। केएल राहुल ने टेस्ट कॅरियर का 11वां शतक जड़ा। उन्होंने 190 गेंदों पर शतक पूरा किया। केएल राहुल ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके लगाए। उन्होंने कुल 197 गेंदों का सामना किया।

शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए

टीम इंडिया को 188 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कप्तान शुभमन गिल 50 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने रोस्टन चेज ने कैच आउट कराया। यह गिल के टेस्ट कॅरियर का आठवां अर्धशतक रहा। गिल और राहुल के बीच तीसरे विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी हुई। गिल ने अपनी पारी में 100 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए।

राहुल ने करीब 9 साल शतकीय पारी खेली

केएल राहुल का घरेलू सरजमीं पर यह केवल दूसरा टेस्ट शतक है। भारत में उन्होंने करीब 9 साल शतकीय पारी खेली है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेपक में टेस्ट शतक जड़ा था। इस पारी में उन्होंने 199 रनबनाए थे। भारतीय टीम ने दूसरे दिन दो विकेट के नुकसान पर 121 रन से आगे खेल शुरू किया। यशस्वी जायसवाल ने पहले दिन 36 रन की पारी खेली थी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News