खेल डेस्क। अभिषेक शर्मा (69 रन) की तूफानी पारी के बाद अर्शदीप सिंह (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक तीसरे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मेचों की इस सीरीज में 2-1 की अहम बढ़त हासिल कर ली है।

अभिषेक ने केवल 30 गेंदों पर तूफानी 69 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके, 5 छक्के लगाए। इससे भारतीय टीम निर्धारित ओवरों में 223 रन बनाने में सफल रही। जबाब में वेस्टइंडीज टीम 20 ओवरों में सात विकेट गंवाकर 209 रन ही बना सकी। मैच में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने सबसे कम गेंदों में 2000 रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

जैसे ही अभिषेक ने अपना 33वां रन बनाया, उन्होंने हमवतन सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही वह अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक शर्मा ने मात्र 1024 गेंदों में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई।
सूर्यकुमार यादव ने 1164 गेंदों में हासिल किया था यह मुकाम
इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने 1164 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने 1283 गेंदों में , ग्लेन मैक्सवेल ने 1304 गेंदों में, ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 1390 गेंदों पर और न्यूजीलैंड के टिम सीफर्ट ने 1395 गेंदों पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने दो हजार रन पूरे किए थे।
PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






