Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

IND vs WI: भारत ने तीसरे ही दिन जीत लिया पहला मैच, इन चार क्रिकेटरों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका | Parmarth TV

IND vs WI: भारत ने तीसरे ही दिन जीत लिया पहला मैच, इन चार क्रिकेटरों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका | Parmarth TV

खेल डेस्क। ध्रुव जुरेल (125), रवीन्द्र जडेजा (नाबाद 104) और केएल राहुल (100) के शानदार शतकों और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला गया पहला टेस्ट मैच तीसरे ही दिन एक पारी और 140 रन से जीत लिया है। इस जीत से शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।


वेस्टइंडीज की पहली पारी के 162 रन के जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 448 रन बनाकर घोषित की थी। मेहमान टीम दूसरी पारी में भी केवल 146 रन पर ही ढेर हो गई।


वेस्टइंडीज की दूसरी पारी में रवीन्द्र जडेजा ने चार और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं कुलदीप यादव ने दो विकेट अपने नाम किए। एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर को मिला। सिराज ने मैच में कुल सात विकेट झटके। वेस्टइंडीज की ओर से दूसरी पारी में एलिक अथानाजे ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News