खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अब इसके ऑक्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने अपडेट दिया है।
उन्होंने बताया कि आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए ऑक्शन इस बार भारत में ही होगा। इस साल आईपीएल ऑक्शन का आयोजन दिसंबर में गोवा में किया जाएगा। पिछले 3 सालों से ऑक्शन का आयोजन विदेश में हो रहा था, लेकिन इस बार बीसीसीआई ने भारत में ही आईपीएल ऑक्शन कराने का फैसला किया है।
खबरों के अनुसार, देवजीत सैकिया ने बताया कि गत तीन आईपीएल ऑक्शन सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी में आयोजित हुए थे, लेकिन इस बार दिसंबर में गोवा को ऑक्शन की मेजबानी सौंपी जाएगी। अब हम दिसंबर के महीने में गोवा में आईपीएल ऑक्शन कराने जा रहे हैं। आपको बता दें कि आईपीएल ऑक्शन को लेकर भी क्रिकेट प्रशंसकों में विशेष उत्सुकता रहती है। इसमें कई दिग्ग्ग खिलाड़ियों की बोली लगती है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें






