Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Income Tax Alert 2026: विदेश में संपत्ति छिपाई है? ₹1 लाख देकर सुधार सकते हैं ITR की गलती, जानें नियम | Parmarth TV Delhi: व्यापारियों ने राहुल गांधी को फिर लिखा पत्र, 20 मिनट मिलने का मांगा समय, कहा-दिवाली के बाजार में मोहब्बत की दुकान बंद मत करवाइए | Parmarth TV

पितृ पक्ष पर 60 साल बाद बन रहा यह दुर्लभ योग, शनिश्चरी अमावस्या और गजछाया योग से मिटेंगे सभी पितृ दोष

पितृ पक्ष पर 60 साल बाद बन रहा यह दुर्लभ योग, शनिश्चरी अमावस्या और गजछाया योग से मिटेंगे सभी पितृ दोष

धर्म डेस्क, मध्य प्रदेश। सनातन धर्म में पितरों की आत्मा की शांति, तर्पण और पिंडदान के लिए समर्पित पितृ पक्ष (महालय श्राद्ध) 2026 की शुरुआत 26 सितंबर 2026 से होने जा रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस साल लगभग 60 साल के बाद ग्रहों का एक अत्यंत दुर्लभ और पावन संयोग बन रहा है। साल 1966 के बाद अब 2026 में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध, गुरु और शनि ग्रहों की ऐसी विशेष स्थिति की पुनरावृत्ति हो रही है।

26 सितंबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2026 (सर्वपितृ अमावस्या) तक चलने वाला यह 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत फलदायी माना जा रहा है।

60 साल बाद बना दुर्लभ ग्रह संयोग और बुधादित्य योग

इस बार श्राद्ध पक्ष की शुरुआत शनिवार (26 सितंबर) से हो रही है और इसका समापन भी शनिवार (10 अक्टूबर) को सर्वपितृ अमावस्या के दिन होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस अवधि में सूर्य का कन्या राशि में गोचर रहेगा। इसके साथ ही बुधादित्य योग, केंद्र-त्रिकोण और एकादश भाव से जुड़े कई अन्य शुभ योगों का निर्माण हो रहा है, जिससे इस दौरान किए गए तर्पण, पिंडदान, पार्वण और तीर्थ श्राद्ध का अनंत गुना फल प्राप्त होगा।

सर्वपितृ अमावस्या पर शनिश्चरी अमावस्या और ‘गजछाया’ का अद्भुत संयोग

आश्विन कृष्ण अमावस्या यानी 10 अक्टूबर 2026 को सर्वपितृ अमावस्या मनाई जाएगी। शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने से यह ‘शनिश्चरी अमावस्या’ होगी। इसी दिन दुर्लभ ‘गजछाया योग’ का संयोग भी बन रहा है। शास्त्रों में गजछाया योग के दौरान पितरों के निमित्त किया गया श्राद्ध, तर्पण और दान-पुण्य पितृ दोष से मुक्ति दिलाने वाला और पूर्वजों को मोक्ष प्रदान करने वाला माना गया है।

तिथि क्षय के बावजूद पूरे 16 दिन मनाया जाएगा श्राद्ध

पंचांगीय गणना के अनुसार इस बार पंचमी और अष्टमी तिथि का क्षय (घटत) हो रहा है। इसके बावजूद धर्मशास्त्रीय परंपरा के अनुसार श्राद्धों की कुल संख्या 16 ही रहेगी। शास्त्रों में समय के अंतर के आधार पर एक ही दिन दो तिथियों के श्राद्ध किए जाने का स्पष्ट विधान है। इसलिए श्रद्धालु अपने कुल, परिवार, गोत्र और शाखा की परंपरा के अनुसार संबंधित तिथियों पर विधि-विधान से कर्मकांड कर सकते हैं।

उज्जैन के प्रमुख पितृ तीर्थ: सिद्धवट, रामघाट और गया कोठा

श्राद्ध पक्ष के दौरान धर्मनगरी उज्जैन में शिप्रा नदी के पावन तटों पर देशभर से लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। स्कंद पुराण के अवंती खंड में उज्जैन के तीन प्रमुख स्थानों का विशेष उल्लेख मिलता है-

  • सिद्धवट घाट (प्रेत शिला तीर्थ): शिप्रा तट पर स्थित सिद्धवट के प्राचीन वटवृक्ष की स्थापना स्वयं माता पार्वती ने की थी। स्कंद पुराण में इसे ‘प्रेत शिला तीर्थ’ कहा गया है। यहाँ तर्पण और पिंडदान करने से पितरों को शांति प्राप्त होती है।
  • रामघाट (मोक्षदायिनी शिप्रा तट): उत्तरवाहिनी शिप्रा नदी के तट पर स्थित रामघाट पर पूजन, पिंडदान और हवन करने से पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है।
  • गया कोठा: पौराणिक मान्यताओं के अनुसार उज्जैन का गया कोठा स्थल भी बिहार के गयाजी के समान ही पिंडदान और पितृ तर्पण के लिए परम पवित्र माना गया है।

(नोट: यह रिपोर्ट उज्जैन के ज्योतिषाचार्यों के कथनों, पंचांगीय गणनाओं, स्कंद पुराण और सनातन धर्मशास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है।)

यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष में श्राद्ध के बाद आराम करने से नाराज होते हैं पूर्वज! भोजन करने के भी सख्त नियम

Trending News