इंटरनेट डेस्क। देश के करोड़ों किसान परिवारों को केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। आगामी समय में ये राशि 10000 रुपए हो सकती है। योजना की सालाना राशि बढ़ाने की मांग उठने लगी है।
हाल ही में भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार की हाई पावर परचेज कमेटी के सदस्य डॉ. कृष्णवीर चौधरी ने इस संबंध में संकेत दिए थे। इसके बाद चर्चा होने लगी है कि अगले साल से किसानों को सरकार की ओर से मौजूदा 6000 रुपए के बजाय सालाना 10000 रुपए दिए जा सकते हैं।
आपको बता दें कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने 2026-27 से 2030-31 तक पीएम किसान योजना को जारी रखने की स्वीकृति दी थी। इसके लिए सरकार की ओर से कुल 3.15 लाख करोड़ रुपए का वित्तीय प्रावधान किया गया है। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा इस योजना का लाभ उठाया जा रहा है।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







