Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV

नगरपालिका के अधिकारी सत्ताधारी दल के आगे नतमस्तक होकर चुनाव के नतीजे को मानने से ही इनकार कर रहे हैं: Gehlot | Parmarth TV

नगरपालिका के अधिकारी सत्ताधारी दल के आगे नतमस्तक होकर चुनाव के नतीजे को मानने से ही इनकार कर रहे हैं: Gehlot | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर।  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केकड़ी नगरपालिका में सभापति पद विजयी हुए कांग्रेस प्रत्याशी अनिल मित्तल को चैंबर में सीट नहीं मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में मंगलवार देर रात सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि केकड़ी नगरपालिका में सभापति पद पर कांग्रेस प्रत्याशी अनिल मित्तल की कल विजय हुई थी, लेकिन जब वे नगरपालिका में अपने चैंबर में गए तो जानकारी मिली कि सभापति के चैंबर पर तो भाजपा विधायक का ही कब्जा है। यह हास्यास्पद है कि निर्वाचित सभापति को अपने ही दफ्तर में बैठने के लिए तरसना पड़ रहा है और भाजपा विधायक कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं। इसके विरोध में पूर्व मंत्री रघु शर्मा समेत तमाम कांग्रेस नेता धरने पर बैठे हैं। 

अशोक गहलोत ने कहा कि नगरपालिका के अधिकारी सत्ताधारी दल के आगे नतमस्तक होकर चुनाव के नतीजे को मानने से ही इनकार कर रहे हैं। अभी सभापति ने काम शुरू भी नहीं किया और अभी से उनके काम में अड़चन डालने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी को तत्काल हस्तक्षेप कर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भाजपा विधायक निर्वाचित सभापति को उनका चैंबर तुरंत सुपुर्द करें, यह जनमत का सीधा अपमान है।

भाजपा सरकार अब जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों से उनका अधिकार भी छीनने का प्रयास कर रही 
वहीं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस संबंध में कहा कि नगर निकाय चुनावों में तानाशाही के दम पर लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास करने वाली भाजपा सरकार अब जनता के चुने हुए जनप्रतिनिधियों से उनका अधिकार भी छीनने का प्रयास कर रही है। अजमेर जिले की केकड़ी नगरपालिका में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल मित्तल सभापति निर्वाचित हुए, लेकिन जब वे नगरपालिका पहुंचे तो उनके लिए सभापति का कक्ष खोलने से मना कर दिया गया कि स्थानीय भाजपा विधायक द्वारा उसी कक्ष में जनसुनवाई केंद्र चलाया जा रहा है। भाजपा नेताओं से हार बर्दाश्त नहीं हो रही है। जनता ने जिसे सभापति चुना, उसे अपने ही दफ्तर में बैठने के लिए तरसना पड़ रहा है और सत्ता के अहंकार में भाजपा विधायक कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। आखिर प्रदेश में यह कैसा मजाक चल रहा है? 

PC:  etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Parmarth TV

Trending News