Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV Dotasra ने वीडियो शेयर कर सीएम भजनलाल पर साधा निशाना, कहा- पार्षदों को मजबूरी में बस के शीशे तोड़कर… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV

National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग ने आज के लिए भी उत्तर प्रदेश और बिहार सहित देश के 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है। वहीं पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का अलर्ट भी विभाग ने जारी किया है। देश के पूर्वी राज्यों मे वज्रपात और बिजली कहर बरपा सकती है। भारी बारिश के चलते पूर्वी भारत की नदियों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी भी विभाग ने जारी किया है।

वहीं राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का सिलसिला  शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून लौट सकता है। आज पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क  रह सकता है। बारां, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। पिछले दो दिनों में कई स्थानों पर बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। 

जल्द ही तापमान में हो सकता है इजाफा
हालांकि जल्द ही बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ दिन के तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग में अगले 5-7 दिनों तक मौसम शुष्क रह सकता है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले 5-6 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।  आज प्रदेश के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट नहीं है। बारां, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट विभाग ने जारी किया है। 

PC:  indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Trending News