खेल डेस्क। एशियन गेम्स 2026 में भारत के पदकों की संख्या बढ़ गई है। विमेंस स्कीट टीम ने गेम्स के चौथे दिन कांस्य पदक पर कब्जा किया। इससे भारत एक स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य के साथ पदक तालिका में 8वें स्थान पर है। वहीं, चीन 35 गोल्ड के साथ 57 मेडल के साथ पहले नंबर पर है।
जापान 11 गोल्ड के साथ नंबर-2 पर है। खबरों के अनुसार, रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की टीम 331 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। वहीं, जय मीणा ने सॉफ्ट टेनिस में भारत का एक पदक तय कर दिया है।
शूटर मनु भाकर विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में प्रवेश करने में सफल रही है। वहीं, इसी कैटेगरी के टीम इवेंट में भारत मामूली अंतर से पदक जीतने में असफल रहा। मनु ने क्वालिफिकेशन राउंड में 579 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। भारत को कई एथलीटों से स्वर्ण पदक की उम्मीद है। देश को एकमात्र स्वर्ण पदक महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







