Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

IPL 19: टूर्नामेंट के इतिहास में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने क्विंटन डी कॉक | Parmarth TV

IPL 19: टूर्नामेंट के इतिहास में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने क्विंटन डी कॉक | Parmarth TV

खेल डेस्क। भले ही पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब किंग्स से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया। आईपीएल 19 में अपना पहला मैच खेलने वाले क्विंटन डी कॉक ने 53 बॉल में शतक लगाया। उन्होंने मैच में 60 गेंदों पर नाबाद 112 रन की शतकीय पारी खेली।

ये उनका आईपीएल कॅरियर का तीसरा शतक है। इस शतकीय पारी के दम पर ही वह एक विशेष क्लब में शामिल हो गए हैं। डी कॉक आईपीएल इतिहास के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने तीन फ्रेंचाइजी के लिए सेंचुरी लगाई है।

उनसे पहले केएल राहुल और संजू सैमसन इस प्रकार की उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। केएल राहुल ने आईपीएल में पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स तथा संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऐसा किया है। वहीं क्विंटन डी कॉक ने दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद अब मुंबई इंडियंस की ओर से शतकीय पारी खेली है।

इन दोनों टीमों की ओर से भी लगा चुके हैं शतक
दक्षिण अफ्रीका के इस स्टार क्रिकेटर ने इससे पहले आईपीएल में अपना पहला शतक साल 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) की ओर से आरसीबी के खिलाफ लगाया था। उन्होंने इस मैच में 51 बॉल में 108 रन की पारी खेली थी। उसके बाद उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से साल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक लगाया था।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News