Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

IPL 2025: आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, दो सगे भाइयों के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड | Parmarth TV

IPL 2025: आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, दो सगे भाइयों के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। मिचेल मार्श (117) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर आईपीएल 2025 में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉप पर चल रही गुजरात टाइटंस को शिकस्त दी। इसके साथ ही मिचेल मार्श ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज करवा ली है। उनके बड़े भाई शॉन मार्श ने 17 साल पहले आईपीएल में शतक लगाया था। इसके साथ ही मिचेल मार्श और शॉन मार्श आईपीएल में शतक लगाने वाली पहली भाई-भाई की जोड़ी बन गई है।


इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब दो सगे भाईयों ने शतक जड़ा हो। शॉन मार्श ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में  किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की ओर से शतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 28 मई 2008 को मोहाली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 69 गेंदों पर 115 रन की तूफानी पारी खेली थी। 


मिचेल मार्श (117) ने अपनी शतकीय पारी में केवल 64 गेंदों का सामना किया। इस पारी में उन्होंने दस चौके और आठ छक्के लगाए। 57 रन का आंकड़ा पार करते ही मार्श लखनऊ की ओर से  एक आईपीएल सीजन में 500 रन बनाने वाले तीसरे क्रिकेटर बने। इसके बाद निकोलस पूरन ने भी इस संस्करण में अपने पांच सौ रन पूरे किए। 

ये उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे क्रिकेटर बने

मिचेल मार्श लखनऊ की ओर से  एक आईपीएल सीजन में 500 रन बनाने वाले चौथे क्रिकेटर बने। मार्श के 560 और पूरण के 511 रन हो गए हैं। इससे पहले केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने यह उपलब्धि हासिल की थी।  आईपीएल 2022 में राहुल ने 15 मैचों में कुल 616 रन ाअैर डी कॉक ने इतने ही मैचों में 508 रन बनाए थे। वहीं पिछले साल राहुल ने 14 मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 520 रन बनाए थे। 

PC: espncricinfo, hindi.crictoday

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News