Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

IPL 2025: गिल ने रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने | Parmarth TV

IPL 2025: गिल ने रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बने | Parmarth TV

खेल डेस्क। कप्तान शुभमन गिल (90) की  तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 में सोमवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके ही घर में शिकस्त दी। गिल ने केवल 55 गेंदों पर ये अर्धशतकीय पारी खेली।


इस पारी के दौरान गिल ने दस चौके और तीन छक्के लगाए। इस पारी के दम पर गिल ने आईपीएल में इतिहास रच दिया है। इस पारी से उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 3500 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही वह  25 साल की उम्र में आईपीएल इतिहास में इतने रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 26 साल की उम्र से इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने आईपीएल में तीन हजार रनों का आंकड़ा भी पार नहीं किया था। गिल ने 108 पारियों में अपने 3500 रन पूरे किए। 


इसके साथ ही वह केएल राहुल (91 पारियां) के बाद ये इतने रन पूरे करने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विराट कोहली भी 25 साल की उम्र में इतने आईपीएल रन नहीं बना सके थे। 

गिल और साई ने पहले विकेट के लिए की 112 रनों की साझेदारी 

सोमवार को खेले गए मैच में गुजरात की ओर से  गिल और साई सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 112 रनों की साझेदारी की। ये आईपीएल में गिल- सुदर्शन की की छठी शतकीय साझेदारी थी। सुदर्शन ने 36 गेंदों में 52 रन इस मैच में बनाए। इसके साथ ही साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया है। गिल और सुदर्शन के अलावा जोस बटलर ने मैच में 23 गेंदों पर नाबाद 41 रन  का योगदान दिया।

PC: espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News