Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

IPL 2025: रोहित शर्मा ने अब हासिल कर ली हैं ये दो बड़ी उपलब्धियां | Parmarth TV

IPL 2025: रोहित शर्मा ने अब हासिल कर ली हैं ये दो बड़ी उपलब्धियां | Parmarth TV

खेल डेस्क। रोहित शर्मा (50 गेंदों पर 81 रन) की तूफानी पारी के दम पर इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स को शिकस्त देकर उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। वहीं मुंबई इंडियंस ने क्वालीफायर 2 में जगह बना ली है।

अब मुंबई इंडियंस का फाइनल के लिए पंजाब किंग्स से मुकाबला होगा। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 9 चौके और चार छक्के लगाए। इस पारी के दम पर रोहित शर्मा ने आईपीएल में दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करवाई। रोहित ने इस पारी के दौरान आईपीएल में अपने 7000 रन भी पूरे कर लिए। वहीं आईपीएल में 300 छक्के भी पूरे करने वाले पहले भारतीय भी बने। कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल के नाम आईपीएल में सर्वाधिक 357 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने हासिल की ये उपलब्धि
रोहित शर्मा ने अपनी 266वीं पारी में 7000 आईपीएल रन पूरे किए हैं। वह ये उपलब्धि हासिल कने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली 266 आईपीएल मैचों में 39.53 की औसत से 8618 रन बना चुके हैं। शुक्रवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा को दो जीवनदान मिले थे। इसके बाद उन्होंने जॉनी बेयरस्टो (47 रन) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 84 रनों की पार्टनरशिप कर मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत दी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News