Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

IPL 2025: शतक बनाकर केएल राहुल ने रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने | Parmarth TV

IPL 2025: शतक बनाकर केएल राहुल ने रचा इतिहास, ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बने | Parmarth TV

खेल डेस्क। भले ही दिल्ली कैपिटल्स को रविवार को आईपीएल 2025 के महत्वपूर्ण मुकाबले में गुजरात टाइटंस के खिलाफ दस विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इस मैच में टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतकीय पारी खेल अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इस शतकीय पारी के दम पर वह तीन अलग-अलग टीमों की ओर शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

ये भारतीय क्रिकेटर इससे पहले आईपीएल में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए भी शतक बना चुके हैं। केएल राहुल ने रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ112 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज करते हुए 3 विकेट पर 199 रन का स्कोर खड़ा दिया। वह ओपनिंग करने उतरे और आखिर तक आउट नहीं हुए। इस पारी में केएल राहुल ने 65 गेंद का सामना किया। ये आईपीएल में केएल राहुल का पांचवां शतक है। सबसे ज्यादा आठ शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है।

इस संस्करण में शतक लगाने वाले दाएं हाथ पहले बैटर बने
राहुल ने रविवार को 60 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह आईपीएल के इस संस्करण में शतक लगाने वाले दाएं हाथ पहले बैटर बने। इससे पहले बाएं हाथ के ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्य शतक लगा चुके हैं। केएल राहुल ने 65 गेंद में 172.30 के स्ट्राइक रेट से 112 रन की शतकीय पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के लगाए। उन्होंने 35 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद शतक तक पहुंचे में 25 और गेंदें खेलीं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News