खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण का 44वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चेपॉक स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच से पहले प्रशसकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या आज पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के इस संस्करण का पहला मैच खेलेंगे?
आईपीएल 2026 का आधे से ज्यादा सीजन खत्म हो चुका है, लेकिन अब तक धोनी की वापसी नहीं हुई है। एमएस धानी की फिटनेस को लेकर लेकर अब सीएसके के बैटिंग कोच माइकल हसी ने ताजा अपडेट दिया है।
मुंबई के खिलाफ मैच से पहले पीसी में हसी ने जानकारी दी कि धोनी बैटिंग और विकेटकीपिंग के लिए तैयार हैं, लेकिन रनिंग को लेकर समस्या अब भी बरकरार है। तेजी से रिकवर हो रहे हैं और वापसी के बहुत करीब हैं। हालांकि हसी ने ये नहीं बताया कि धोनी आज मुंबई के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं। प्रशंसकों को धोनी की वापसी का बेसब्री से इंतजार है।
PC: espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







