Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel की कीमतों में फिर लगी आग, जयपुर में पेट्रोल 2.82 और डीजल 2.73 रुपए हो गया है महंगा | Parmarth TV 24 घंटे में इंस्टाग्राम पर दोगुने हो गए हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फॉलोअर्स | Parmarth TV Rajasthan की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून को होगा मतदान, इन सांसदों का खत्म हो रहा है कार्यकाल | Parmarth TV राहुल गांधी के बारे में मदन दिलावर के विवादित बयान को लेकर Jully ने बोल दी है बड़ी बात, कहा- जो व्यक्ति स्वयं… | Parmarth TV अमेरिका फिर से करने वाला है ईरान पर हमला! डोनाल्ड ट्रंप ने अब उठा लिया है ये बड़ा कदम | Parmarth TV NEET Paper Leak: सीकर के छात्र ने की थी आत्महत्या, अब राहुल गांधी ने परिजनों को दिया ये आश्वसान | Parmarth TV China: कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 90 लोगों की मौत, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा | Parmarth TV Jaipur: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 420 युवाओं को दी बड़ी सौगात, ये बड़ा ऐलान भी किया | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इस महीने में जारी होगी 23वीं किस्त! | Parmarth TV Aadhaar Card: अब इस तारीख तक फ्री में अपडेट करवा सकते हैं आधार कार्ड, बढ़ गई है समय सीमा | Parmarth TV

नाम का पहला अक्षर बताता है आपकी पर्सनालिटी: ‘M’ नाम वाले लोगों का स्वभाव, प्यार और करियर से जुड़ी खास बातें

नाम का पहला अक्षर बताता है आपकी पर्सनालिटी: ‘M’ नाम वाले लोगों का स्वभाव, प्यार और करियर से जुड़ी खास बातें

धर्म डेस्क। नाम ज्योतिष भी ज्योतिष शास्त्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, जिसमें व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि नाम का पहला अक्षर व्यक्ति के स्वभाव, आदतों और जीवन से जुड़े कई पहलुओं को दर्शाता है। इसी क्रम में आज ‘M’ यानी हिंदी के ‘म’ अक्षर से शुरू होने वाले नामों के बारे में जानकारी दी जा रही है।

कैसा होता है स्वभाव?

नाम ज्योतिष के अनुसार ‘M’ अक्षर वाले लोग आमतौर पर महत्वाकांक्षी और मेहनती होते हैं। ये लोग अपने काम के प्रति ईमानदार और अनुशासनप्रिय माने जाते हैं। इन्हें हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद होता है।

इसके साथ ही, ये लोग भावुक स्वभाव के होते हैं और दिल के बेहद साफ माने जाते हैं। इनकी सोच गंभीर होती है और यह हर स्थिति को समझदारी से संभालने की कोशिश करते हैं।

खासियत जो बनाती है अलग

‘M’ नाम वाले लोग अपने लक्ष्यों को लेकर काफी गंभीर होते हैं और उन्हें हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। ये लोग रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं और अपने प्रियजनों के लिए समर्पित रहते हैं।

इनकी एक खास बात यह भी है कि ये सीधे और स्पष्ट बोलना पसंद करते हैं। घुमा-फिराकर बात करना इन्हें पसंद नहीं होता। भरोसेमंद होना भी इनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। साथ ही ये रचनात्मक सोच के साथ समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम होते हैं।

कैसी होती है लव लाइफ?

लव लाइफ के मामले में ‘M’ अक्षर वाले लोग काफी भावुक और संवेदनशील होते हैं। ये रिश्तों को पूरी ईमानदारी और वफादारी के साथ निभाते हैं। हालांकि, ये लोग अपने दिल की बात आसानी से व्यक्त नहीं कर पाते।

ये जल्दी प्यार में पड़ सकते हैं, लेकिन रिश्तों में जल्दबाजी नहीं करते। एक बार रिश्ता बन जाने के बाद ये उसे पूरी शिद्दत से निभाते हैं और अपने पार्टनर के प्रति पूरी तरह लॉयल रहते हैं।

करियर और कमजोरियां

करियर के मामले में ‘M’ नाम वाले लोग पूरी तरह वर्क ओरिएंटेड होते हैं। ये अपनी ऊर्जा और ध्यान काम पर केंद्रित रखते हैं, जिससे इन्हें सफलता हासिल करने में मदद मिलती है।

इन्हें जीवन में स्थिरता पसंद होती है और ये अपने विचारों पर अडिग रहते हैं। हालांकि, इनकी कुछ कमजोरियां भी होती हैं। इन्हें जल्दी गुस्सा आ सकता है और कई बार यह जिद्दी स्वभाव भी दिखाते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News