इंटरनेट डेस्क। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल के फाइनल में नहीं पहुंच सकी और गुजरात से मिली हार के बाद बाहर हो गई। शुक्रवार को खेले गए राजस्थान और गुजरात के मैच में भी वैभव सूर्यवंशी की किस्मत ने एक बार फिर से उनके साथ दगा किया और वो एलिमिनेटर के बाद दूसरे क्वालिफायर में भी शतक के करीब आकर 96 रन पर आउट हो गए।
वैभव ने गुजरात के खिलाफ खेली इस पारी के दौरान इस लीग में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर बने। उन्होंने साई सुदर्शन इस रिकॉर्ड को भी तोड़ा। वैभव ने आईपीएल में सिर्फ 23 पारियों में अपने 1000 रन पूरे किए और वो अब इस लीग में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर बने। वैभव ने साई सुदर्शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने ये कमाल सिर्फ 25 पारियों में किया था। इस लिस्टम में तीसरे नंबर पर रजत पाटीदार हैं जिन्होंने ऐसा 30 पारियों में किया था।
आईपीएल में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले भारतीय बैटर्स
23 पारी – वैभव सूर्यवंशी
25 पारी – साई सुदर्शन
30 पारी – रजत पाटीदार
31 पारी – सचिन तेंदुलकर
31 पारी- ऋतुराज गायकवाड़
33 पारी -तिलक वर्मा
34 पारी -सुरेश रैना
34 पारी- यशस्वी जयसवाल
pc-espncricinfo.com







