Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV

Jaspreet Bumrah एशिया कप से हो सकते हैं बाहर, ये कारण आया सामने | Parmarth TV

Jaspreet Bumrah एशिया कप से हो सकते हैं बाहर, ये कारण आया सामने | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मैच के बीच में ही भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया। वह इस सीरीज में केवल तीन मैच ही खेले हैं। लीड्स में पहला टेस्ट खेलने के बाद उन्हें बर्मिंघम में आराम किया।

इसके बाद वह लाड्र्स और मैनचेस्टर में वह खेलते नजर आए। ओवल स्टेडियम में चल रहे आखिरी टेस्ट में बुमराह फिर से नहीं खेले। उन्हें खिलाने को लेकर शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने आखिरी तक इंतजार किया, लेकिन ये भारतीय तेज गेंदबाज सीरीज के तीन मैच खेलने के फैसले पर अडिग रहे। इसके बाद अब उन्हें भारतीय टीम से रिलीज कर दिया गया। अब देखना होगा भारतीय कोच गौतम गंभीर और चयनकर्ता तेज गेंदबाज बुमराह को आगे किन किन सीरीज में खिलाते हैं। बुमराह अपने कार्यभार प्रबंधन के तहत सिर्फ तीन टेस्ट मैच ही खेले।

इस कारण से एशिया कप नहीं खेलेंगे बुमराह!
भारतीय टीम को अब अगला अंतरराष्ट्रीय मैच एशिया कप में खेलना है। यूएई में ये टूर्नामेंट खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के खत्म होने के एक सप्ताह से भी कम समय के बाद वेस्टइंडीज के विरुद्ध अगली टेस्ट सीरीज भारतीय टीम खेलनी है। एशिया कप 29 सितंबर को समाप्त होगा।

इसके बाद वेस्टइंडीज के विरुद्ध पहला टेस्ट दो अक्टूबर से और दूसरा मैच 10 से खेला जाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज को देखते हुए इस बात की कम ही संभावना है कि जसप्रीत बुमराह एशिया कप में खेलेंगे। आगामी समय ही बनाएगा कि वह एशिया कप में खेलेंगे या नहीं।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News