Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है ईंधन का भाव | Parmarth TV बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों के बार Beniwal ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से… | Parmarth TV क्या अब 1,000 रुपए के स्थान पर हर महीने मिलेगी 7,500 रुपए पेंशन? उठाया जा रहा है ये कदम | Parmarth TV EPFO: पीएफ कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV Air India की फ्लाइट में अचानक हुआ तेज टर्बुलेंस, 12 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,130 रुपए महंगी हुई कीमत, सोने के भी इतने बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV भारत भर में वेल्थ बनाने को आसान बना रही हैं फोनपे म्यूचुअल फंड की डेली SIPs | Parmarth TV US-Iran War: ईरान ने अमेरिकी सैन्य अड्डे पर किया तीन ड्रोन से हमला किया, ट्रंप ने दी ये चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में भी होगी झमाझम बारिश | Parmarth TV EPFO: पीएम कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV

Jos Buttler ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचे | Parmarth TV

Jos Buttler ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचे | Parmarth TV

खेल डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने अब क्रिकेट के मैदान में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने इंग्लैंड में खेली जा द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में गुरुवार को लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जाएंट्स के बीच में लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए मुकाबले में अपनी 16 रनों की छोटी पारी के दौरान एक मामले में वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।

इस मैच में जोस बटलर ने टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में गेल को पीछे छोड़ने के साथ दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है। बटलर के नाम अब टी20 क्रिकेट में कुल 14572 रन दर्ज हो गए हैं। जोस बटलर कई विदेशी लीग्स में भी खेलते हुए दिखते हैं। बटलर ने अब तक अपने कॅरियर में कुल 517 टी20 मैचों की 487 पारियों में 35.02 के औसत से 14572 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 102 अर्धशतक लगाए हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सिर्फ वेस्टइंडीज के ऑलराउंउर कायरन पोलार्ड के नाम रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 14803 रन बनाए हैं। यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने अपने टी20 क्रिकेट में कुल 14562 रन बनाए हैं। एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) 14449 रन बनाकर इस लिस्ट में चौथे और डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) 14284 रन बनाकर लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।

विराट कोहली बना चुके हैं इतने रन
भारत की ओर से विराट कोहली ने 430 मुकाबलों की 413 पारियों में 42.44 के औसत से 14218 रन बनाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान कोहली टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News