Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Amit Shah ने कहा- सरकार हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है, Rahul Gandhi बोले- हमें उनका लेक्चर नहीं सुनना | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices:आज भी नहीं मिली है आमजन को राहत, इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV दिल्ली से लेकर चेन्नई तक, आज ये हैं प्रमुख शहरों में CNG की कीमतें | Parmarth TV पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला मोबाइल, पेन ड्राइव भी हुई बरामद | Parmarth TV शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 188 अंक लुढ़का – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: लगातार बढ़ रही हैं कीमतें, आज ये है भाव | Parmarth TV अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अब खुद ही स्वीकार कर ली है ये बात, कहा- उन्हें सुरक्षा कारणों से… | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए पेंशन | Parmarth TV LPG: 16 अगस्त तक जरूर ही कर लें ये काम, नहीं झेलनी पड़ेगी ये परेशानी | Parmarth TV National Weather Forecast:राजस्थान सहित देश के इन राज्यों के लिए जारी हुआ है भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV

Jos Buttler ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, बना डाल ये बड़ा रिकॉर्ड | Parmarth TV

Jos Buttler ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, बना डाल ये बड़ा रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। इंग्लैंड ने 5 मैचों की टी20 सीरीज के मंगलवार को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेले गए गए मैच में टीम इंडिया को रिकॉर्ड 125 रनों से शिकस्त दी। इस मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर जोस बटलर ने भी अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवाया। उन्होंने टीम इंडिया के पांच बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी, अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह को आउट करने में अहम भूमिका निभाई।

इस प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अपने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवाया। उन्होंने एक ही अन्तरराष्ट्रीय टी20 मैच में इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा शिकार करने का नया रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाया। इस मामले में उन्होंने मैट प्रायर का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2007 में केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था।

एक टी20 मैच सबसे ज्यादा शिकार करने का अन्तरराष्ट्रीय रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के मिचेल हे के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में 6 डिसमिसल किए थे। बटलर ने इससे पहले अपने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। मैच में उन्होंने केवल 21 गेंदों पर तेजी से 36 रन बनाए। इस पारी में बटलर ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

बटलर का ऐसा है अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिकॉर्ड
बटलर अब तक 158 टी20 मैचों में 147.78 के स्ट्राइक रेट से 4073 रन बना चुके हैं। उन्होंने अपने अन्तरराष्ट्रीय कॅरियर में 28 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। वहीं विकेट के पीछे 106 खिलाड़ियों को आउट किया है। इस मामले में उनसे आगे के दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (111 शिकार) हैं।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News