Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

National Sports Day: खिलाड़ियों की उपलब्धियां पर बनी इन फिल्मों ने किया प्रेरित | Parmarth TV

National Sports Day: खिलाड़ियों की उपलब्धियां पर बनी इन फिल्मों ने किया प्रेरित | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क।  हर साल 29 दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उन खिलाड़ियों के योगदान को याद किया जाता जो लोगों को प्रेरित करते हैं।

इसी को देखते हुए खेलों पर भी कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं। ये फिल्में खिलाड़ियों को अच्छा करने के लिए प्रेरित करती हैं। इसमें से कई फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। आज हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इन सफल फिल्मों में चक दे इंडिया, भाग मिल्खा भाग, मैरी कॉम,  एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी और दंगल आदि शामिल हैं। उनके अलावा  गोल्ड,सूरमा, 83 और साइना आदि फिल्मों को भी दर्शकों ने पंसद किया है।  


चक दे इंडिया में शाहरुख खान ने किया शानदार अभिनय

चक दे इंडिया में शाहरुख खान ने कबीर खान की भूमिका निभाई है जो एक बदनाम हॉकी खिलाड़ी रहता है। इसके बाद वह महिला हॉकी टीम को कोचिंग देकर खुद के ऊपर लगे गद्दार के टैग को हटाता है। भाग मिल्खा भाग फिल्म भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह  के ऊपर बनी हुई है। मैरी कॉम में बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ओलंपिक मुक्केबाज एम मैरी कॉम का शानदार रोल निभाया था। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेट टीम के पूर्व भारतीय  महेंद्र सिंह धोनी का किरदार निभाया था। 


आमिर ने महावीर सिंह फोगट की भूमिका निभाकर जीता दिल

बॉलीवुड के आमिर खान ने फिल्म दंगल में महावीर सिंह फोगट की भूमिका निभाकर सभी का दिल जीता था। गोल्ड में अक्षय कुमार ने हॉकी खिलाड़ी तपन दास की भूमिका में नजर आए। सूरमा हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी संदीप के जीवन पर बनी फिल्म है। फिल्म 83 कपिल देव के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम की की ऐतिहासिक 1983  विश्व कप जीत पर आधारित है। फिल्म साइना बैडमिंटन चैंपियन साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित है।

PC: thequint, zoomtventertainment, abplive

 

Trending News