Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV

Nepal ने टी20 में रचा नया इतिहास, वेस्टइंडीज को लगातार दूसरे मैच में दी शिकस्त | Parmarth TV

Nepal ने टी20 में रचा नया इतिहास, वेस्टइंडीज को लगातार दूसरे मैच में दी शिकस्त | Parmarth TV

खेल डेस्क। एक और एशियाई टीम विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाती नजर आ रही है। अब नेपाल की टीम ने दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। नेपाल क्रिकेट टीम ने अब टी20 क्रिकेट में अब नया इतिहास बना डाला है। नेपाल ने 48 घंटे के भीतर दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज को दूसरी बार शिकस्त देकर टी20 सीरीज जीती है।

सोमवार को खेले गए मैच में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 173 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 17 ओवर में केवल 83 रन पर ढेर हो गई। इस प्रकार से नेपाल ने दूसरा मैच 90 रनों से जीतते हुए क्रिकेट जगत को चौंका दिया।

दूसरे टी20 मैच में बन गए हैं ये दो रिकॉर्ड
ये स्कोर किसी फुल-मेंबर टीम का किसी एसोसिएट देश के खिलाफ अन्तरराष्ट्रीय टी20 में सबसे कम स्कोर है। दूसरी ओर नेपाल की 90 रन की जीत किसी एसोसिएट टीम की रनों के लिहाज से फुल-मेंबर के खिलाफ सबसे बड़ी जीत है। इस प्रकार से नेपाल ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त बनाई
नेपाल ने 3 मैचों की टी20 सीरीज में शुरुआत 2 मैच जीतकर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस प्रकार से नेपाल ने किसी फुल-मेंबर टीम के खिलाफ पहली बार द्विपक्षीय सीरीज जीती है। नेपाल ने 27 सितंबर को वेस्टइंडीज को पहले मैच में 19 रनों से शिकस्त दी थी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News