Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV

Nicholas Pooran ने केवल 29 साल की उम्र में लिया संन्यास, फैसले से हर कोई है हैरान | Parmarth TV

Nicholas Pooran ने केवल 29 साल की उम्र में लिया संन्यास, फैसले से हर कोई है हैरान | Parmarth TV

खेल डेस्क। वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। वेस्टइंडीज के इस पूर्व कप्तान ने केवल 29 साल की उम्र में ही संन्यास का ऐलान कर दिया है।

आईपीएल में तूफानी बल्लेबाजी से कहर बरपाने वाले निकोलस पूरन ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की जानकारी अपने प्रशंसकों काे दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर काफी सोच-विचार के बाद मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है।

उन्होंने रिटायरमेंट को बहुत कठिन फैसला बताया है। वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि यह खेल जिसे हम प्यार करते हैं, उसने हमें बहुत कुछ दिया है और देता रहेगा – खुशी, उद्देश्य, अविस्मरणीय यादें और वेस्टइंडीज टीम का प्रतिनिधित्व करने का मौका।

निकोलस पूरन का अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा रहा प्रदर्शन
वह वेस्टइंडीज की ओर से 160 से ज्यादा व्हाइट बॉल मैच खेल चुके हैं। हालांकि उन्हें टेस्ट मैच खेलने का मौका नहीं मिला। निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज की ओर से 61 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 106 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 4,000 से अधिक रन बनाकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। निकोलस पूरन ने वेस्टइंडीज की ओर से61 मैचों की 58 पारियों में 1983 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 118 रन रहा है।

उन्होंने 3 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं 106 टी20 मैचों की 97 पारियों में 2275 रन बनाए हैं। उनका इसमें बेस्ट प्रदर्शन 98 रन रहा है। वह 13 अर्धशतक लगाने में सफल रहे हैं। आपको बात दें कि आईपीएल 2025 में पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से शानदार प्रदर्शन किया था।उन्होंने 14 मैचों में लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाए थे।

PC:.espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News