Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: आज भी नहीं मिली राहत, अब इतनी तय हुई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सितंबर माह के आखिरी दिन बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV LPG Prices: क्या महीने के आखिरी दिन कम हो गई है एलपीजी सिलेंडर की कीमत? | Parmarth TV होर्मुज संकट के बीच बड़ा कदम उठाने की तैयारी, भारत-यूएई के बीच समुद्र में बिछेगी तेल पाइपलाइन | Parmarth TV अक्टूबर माह के पहले दिन लगा आमजन को महंगाई का झटका, अब इतने बढ़ गए हैं LPG सिलेंडर के दाम | Parmarth TV Small Savings Schemes: सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलता रहेगा इतना ब्याज, सरकार ने किया ये फैसला | Parmarth TV पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया हवाई हमला, एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत | Parmarth TV BJP: अमित शाह का जालंधर में बड़ा बयान, आने वाला चुनाव बीजेपी केवल नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे पर लड़ेगी | Parmarth TV आज से इन लोगों को नहीं मिलेगी LPG सब्सिडी, करना होगा पहले ये काम | Parmarth TV India-US: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार, रक्षा, ऊर्जा सहित कई मुद्दों पर की चर्चा | Parmarth TV

Novak Djokovic ने अपने नाम दर्ज करवा लिया है ये विश्व रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा | Parmarth TV

Novak Djokovic ने अपने नाम दर्ज करवा लिया है ये विश्व रिकॉर्ड, पहली बार हुआ ऐसा | Parmarth TV

खेल डेस्क। विश्व के पूर्व नम्बर वन टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अब अपने नाम एक ऐसी उपलब्धि दर्ज करवा ली है, जिसे इससे पहले टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर और राफेल नडाल भी हासिल नहीं कर सके हैं।

अपने टेनिस कॅरियर में कुल 24 ग्रैंड स्लैम टाइटल जीत चुके नोवाक जोकोविच ने 38 साल की उम्र में नया विश्व रिकॉर्ड दर्ज करवाया है। शंघाई मास्टर्स में खेल रहे जोकोविक ने अब राउंड ऑफ 64 में मारिन क्लिक के खिलाफ जीत दर्ज कर रिकॉर्ड बनाया है। वह अब पहले ऐसे पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन गए हैं जो छह अलग-अलग एटीपी 1000 इवेंट्स में 40 या उससे अधिक मैच जीत चुके हैं।

शंघाई मास्टर्स में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने मारिन क्लिक को केवल 2 सेटों में शिकस्त दी। उन्होंने पहला सेट 7-6 (7-2) से अपने नाम करने के बाद दूसरा सेट को 6-4 से जीता। इसके साथ ही उन्होंने सीधे राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह को पक्की कर ली है।

इन टूर्नामेंटों में भी जीते है चालीस से अधिक मैच

पूर्व विश्व नम्बर वन नोवाक जोकोविच की ये शंघाई मास्टर्स में 40वीं जीत है। इससे पहले सर्बिया का ये दिग्गज रोम मास्टर्स में 68, इंडियन वेल्स मास्टर्स में 51, पेरिस मास्टर्स में 50, मियामी मास्टर्स में 49 और सिनसिनाटी मास्टर्स में 45 जीत दर्ज कर चुके हैं। महान टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने शंघाई मास्टर्स में मारिन क्लिक के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा कि उन्हें अभी लय हासिल करने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है।

PC:britannica
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News