Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV Supreme Court: वकील की cji पर अभ्रद टिप्पणी, आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, इसके योग्य नहीं, आपमें वह ईमानदारी नहीं… | Parmarth TV

Pratika Rawal ने की इस विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, मिताली राज के इस कीर्तिमान को किया ध्वस्त | Parmarth TV

Pratika Rawal ने की इस विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, मिताली राज के इस कीर्तिमान को किया ध्वस्त | Parmarth TV

खेल डेस्क। प्रतिका रावल (122) और स्मृति मंधाना (109) की शतकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को 53 रन से शिकस्त देकर आईसीसी वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह करीब-करीब तय कर ली है। प्रतिका रावल ने अपनी शतकीय पारी के दम पर एक विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की।

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का कीर्तिमान भी ध्वस्त कर दिया। प्रतिका रावल ने गुरुवार को कीवी टीम के खिलाफ खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले के दौरान अपने एक हजार रन पूरे किए। इसके साथ ही उन्होंने सबसे कम मैचों में ये उपलब्धि अपने नाम करने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। प्रतिका रावल जब न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए उतरीं, तब तक 22 वनडे मुकाबले खेलकर 988 रन बना चुकी थीं।

23वे मैच में ही प्रतिका ने 122 रन की पारी खेल अपने 1000 वनडे रन पूरे करने में कामयाबी हासिल कर ली। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिन्होंने ने भी केवल 23 वनडे पारियां खेलकर 1000 वनडे रन पूरे करने में सफलता हासिल की थी। ऑस्ट्रेलिया की ही निकोल बोल्टन ने 25 और मेग लैनिंग ने भी 25 पारियों में ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई।

मिताली राज ने इतनी पारियों में पूरे किए थे एक हजार रन

इस मामले में प्रतिका ने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड ध्वस्त किया। इससे पहले वनडे में कम पारियों में एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम दर्ज था। भारत की पूर्व महान खिलाड़ी मिताली राज ने 29 वनडे पारियां खेलकर एक हजार रन का आंकड़ा छूने में कामयाबी हासिल की थी।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News