Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

मोदी सरकार ने इन बिलों के लिए मांगा कांग्रेस का सहयोग, Rahul Gandhi ने कर दिया है इनकार | Parmarth TV बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 152 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV होम लोन समेत बैंक कर्ज की ईएमआई पर नहीं मिली राहत, आरबीआई ने किया ऐसा | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट को लेकर आई अच्छी खबर, दक्षिणी समुद्री रास्ता सभी कारोबारी जहाजों के लिए खुला! | Parmarth TV National Weather Forecast: आज राजस्थान के 17 जिलों के लिए है तेज बारिश का अलर्ट, ये संभाग रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV इन वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा फ्यूल, मिलेगा चालान! | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस बार इन किसानों को ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ | Parmarth TV Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है ईंधन का भाव | Parmarth TV बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों के बार Beniwal ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से… | Parmarth TV क्या अब 1,000 रुपए के स्थान पर हर महीने मिलेगी 7,500 रुपए पेंशन? उठाया जा रहा है ये कदम | Parmarth TV

Rohit Sharma के संन्यास को लेकर अब बीसीसीआई की ओर से आया ये बड़ा बयान | Parmarth TV

Rohit Sharma के संन्यास को लेकर अब बीसीसीआई की ओर से आया ये बड़ा बयान | Parmarth TV

खेल डेस्क। पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास को लेकर अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से बड़ा बयान आया है। खबरों के अनुसार, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बोल दिया कि रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच नहीं होगा।

खबरों के अनुसार, बीसीसीआई सचिव ने कहा कि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं कि ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है कि रोहित रविवार को लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। वह रोहित आगे भी भारत के लिए खेलना जारी रखेंगे।

इससे पहले किया गया था ये दावा
इससे पहले दावा किया गया था कि रविवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा वनडे भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा का अन्तिम इंटरनेशनल मैच हो सकता है। ये भी दावा किया गया था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रोहित को बता दिया है कि वे 2027 वनडे वर्ल्ड कप की प्लानिंग का हिस्सा नहीं हैं। रोहित की जगह यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा। रोहित पर ही संन्यास लेने या चयन के लिए उपलब्ध रहने का फैसला छोड़ दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खराब रहा है प्रदर्शन
आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआत दो मैचों में रोहित शर्मा का प्रदर्शन खराब रहा है। वह पहले दो वनडे में केवल 11 और 26 रन ही बना सके थे।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News