Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

होम लोन समेत बैंक कर्ज की ईएमआई पर नहीं मिली राहत, आरबीआई ने किया ऐसा | Parmarth TV होर्मुज स्ट्रेट को लेकर आई अच्छी खबर, दक्षिणी समुद्री रास्ता सभी कारोबारी जहाजों के लिए खुला! | Parmarth TV National Weather Forecast: आज राजस्थान के 17 जिलों के लिए है तेज बारिश का अलर्ट, ये संभाग रहेंगे प्रभावित | Parmarth TV इन वाहन चालकों को पेट्रोल पंप पर नहीं मिलेगा फ्यूल, मिलेगा चालान! | Parmarth TV PM Kisan Yojana: इस बार इन किसानों को ही मिलेगा 24वीं किस्त का लाभ | Parmarth TV Petrol Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है ईंधन का भाव | Parmarth TV बांकीपुर और दतिया विधानसभा उपचुनावों के परिणामों के बार Beniwal ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- जनता केवल ‘डबल इंजन’के शोर से… | Parmarth TV क्या अब 1,000 रुपए के स्थान पर हर महीने मिलेगी 7,500 रुपए पेंशन? उठाया जा रहा है ये कदम | Parmarth TV EPFO: पीएफ कटौती की मासिक सैलरी लिमिट अब होगी 25,000 रुपए प्रतिमाह! इसने दे दी है स्वीकृति | Parmarth TV Air India की फ्लाइट में अचानक हुआ तेज टर्बुलेंस, 12 यात्री घायल, बड़ा हादसा टला | Parmarth TV

Sonam Wangchuk को अस्पताल ले जाने के बाद पत्नी ने लगा दिया ये आरोप, अभिजीत दीपके ने की भूख हड़ताल | Parmarth TV

Sonam Wangchuk को अस्पताल ले जाने के बाद पत्नी ने लगा दिया ये आरोप, अभिजीत दीपके ने की भूख हड़ताल | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को आज तड़के दिल्ली पुलिस सफदरजंग अस्पताल ले गई। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल कर दी है।

अभिजीत दीपके ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सोनम सर को गालियां दीं और घसीटकर जबरन अस्पताल ले गए। पुलिस ने मेरे साथ भी मारपीट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की भी मांग कर दी है। दूसरी और सोनम की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने अस्पताल प्रबंधन पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बोल दिया कि मेरे पति को बिना मेरी अनुमति के कोई भी ट्रीटमेंट न दिया जाए, साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर परिजनों को फोन नहीं ले जाने देने के लिए भी बड़ा आरोप लगाया है। इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों से सोनम की पत्नी की बहस भी हुई।

सफदरजंग अस्पताल ने सोनम के स्वास्थ्य को जानकारी दी कि लंबे समय तक उपवास और डिहाइड्रेशन के कारण सोनम वांगचुक कमजोर हो गए हैं, लेकिन अभी उनकी हालत स्थिर है। इससे पहले पुलिस ने मेडिकल सलाह और दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए जंतर-मंतर पर चल रही उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के 21वें दिन सोनम वांगचुक को अस्पताल में शिफ्ट किया।

अभिजीत दीपके ने भी लगा दिया है ये आरोप
अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से भी कहा कि कुछ गुंडों ने सोनम वांगचुक पर कोई सामान फेंक हमले की कोशिश की, हालांकि वह सुरक्षित हैं और कोई चोट नहीं आई है।

PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News