खेल डेस्क। भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अब आईसीसी का एक बड़ा पुरस्कार मिला है। विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के दम पर संजू ने आईसीसी का प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार अपने नाम किया है।
आईसीसी ने उन्हें ये पुरस्कार मार्च महीने के लिए दिया गया है। उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 में बैक टू बैक तीन अर्धशतकीय पारियां खेली थी। संजू सैमसन को पहली बार आईसीसी का ये अवॉर्ड मिला है। वह अब आईसीसी का प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार जीतने वाले केरल के पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
इससे पहले बहुत सारे भारतीय खिलाड़ी ये पुरस्कार अपने नाम करने में सफल रहे हैं, लेकिन केरल के किसी खिलाड़ी को पहली बार ये पुरस्कार मिला है। टी20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन ने मौन ऑफ स दी सीरीज का पुरस्कार भी अपने नाम किया था।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







