Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV

Shafali Verma ने मंधाना, दीप्ति और रोड्रिग्ज को छोड़ा पीछे, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि | Parmarth TV

Shafali Verma ने मंधाना, दीप्ति और रोड्रिग्ज को छोड़ा पीछे, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि | Parmarth TV

खेल डेस्क। शैफाली वर्मा (69 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को दूसरे टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को 7 विकेट से मात दी। श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 128 रन बनाए थे। भारत की ओर से वैष्णवी और श्री चरणी ने 2-2 विकेट लिए थे। जवाब में भारत ने 11.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर 5 मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

शैफाली वर्मा ने मैच में लगभग 203 के स्ट्राइक रेट से 34 गेंदों पर 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से ये अधशतकीय पारी खेली। इस प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। इसके साथ ही शैफाली ने भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज को पीछे छोड़ दिया है। शैफाली वर्मा ने आठवीं बार ये पुरस्कार अपने नाम किया। जबिक स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज सात-सात बार प्लेयर ऑफ द मैच बन चुकी हैं।

मिताली राज के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
इस लिस्ट में टॉप पर पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज हैं, जिन्होंने अपने कॅरियर में 12 बार इस अवॉर्ड को जीता है। कप्तान हरमनप्रीत कौर अब तक 11 बार इस अवॉर्ड को अपने नाम कर इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। हरमनप्रीत कौर के पास अब मिताली राज का रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है। हरमनप्रीत कौर अगर बचे हुए तीन मैचों में से दो मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनने में सफल हो जाती हैं तो पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News