Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 28 December 2025: मेष, वृश्चिक और कुंभ राशि को बिजनेस में होगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 December 2025: मेष, वृश्चिक और कुंभ राशि को बिजनेस में होगा लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क। आज 28 दिसंबर 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग फल लेकर आया है। किसी के लिए यह दिन सफलता, सम्मान और नए अवसरों का संकेत दे रहा है तो कुछ राशियों को स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

आज ग्रहों की चाल जहां मेष, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को शुभ परिणाम दे सकती है, वहीं मिथुन, सिंह और मीन राशि के जातकों को संयम और सतर्कता से काम लेने की सलाह है। जानिए आज का दिन आपके करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर क्या प्रभाव डालने वाला है।

मेष – आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। किसी पुराने विवाद से मुक्ति मिलेगी, जिससे मानसिक राहत महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है।

वृषभ – आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। धार्मिक यात्रा का विचार बन सकता है। व्यापार में लाभ होगा और नया वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं।

मिथुन – आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मन में अनावश्यक आशंकाएँ बनी रहेंगी। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार देना उचित नहीं है। नए कार्य की योजना बनेगी, लेकिन आर्थिक कठिनाइयाँ आ सकती हैं। व्यापार में गिरावट और परिवार के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

कर्क – आज स्वास्थ्य को लेकर आज कुछ परेशानी रह सकती है। मौसमी रोग प्रभाव डाल सकते हैं। व्यापार में सहयोगियों का विरोध झेलना पड़ सकता है। संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद की स्थिति बन सकती है। पत्नी और बच्चों के भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

सिंह – आज का दिन तनावपूर्ण रह सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद में फँसने से बचें। झूठा आरोप लगने की आशंका है। स्वास्थ्य में कमजोरी महसूस होगी। व्यापार में बदलाव करना आज उचित नहीं है। पारिवारिक मतभेद मन को अशांत कर सकते हैं।

कन्या – किसी अपने के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। रिश्तेदार से विवाद की संभावना है। स्वास्थ्य में गिरावट और पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। वाहन सावधानी से चलाएँ।

तुला – किसी विशेष कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी प्रिय के बिछड़ने का योग है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। व्यापार में हानि हो सकती है। पार्टनर से मतभेद संभव हैं, हालांकि पत्नी और परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक – आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। नया दायित्व प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ, परिवार में मांगलिक कार्य और मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं।

धनु – आज के दिन स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि और संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। नया कार्य शुरू करना आज उचित नहीं है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।

मकर – आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ सुधार होगा, लेकिन किसी अपने के दुखद समाचार से मन व्यथित रहेगा। व्यापार में नुकसान संभव है। नया वाहन या नया कार्य शुरू न करें। पारिवारिक विवादों से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

कुंभ – आज का दिन शुभ रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने से व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य, सम्मान में वृद्धि और लंबी यात्रा या मकान वाहन खरीदने के योग हैं।

मीन – आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट और नए कार्यों में बाधा आएगी। किसी अपने के दुखद समाचार से मन परेशान रहेगा। व्यापार में हानि और दांपत्य जीवन में तनाव संभव है। वाणी पर संयम रखें।

Trending News