Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Punjab Elections 2027: राघव चड्ढा, हरभजन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब में भाजपा का करेंगे चुनावी घोषणा पत्र तैयार | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 1,400 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV बिहार का पहला म्यूनिसिपल बॉन्ड शेयर बाजार में सूचीबद्ध – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: सात दिनों तक ऐसा रहेगा प्रदेश में मौसम, इन जिलों के लिए जारी हुआ शीतलहर का येलो अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan Weather Update: सात दिनों तक ऐसा रहेगा प्रदेश में मौसम, इन जिलों के लिए जारी हुआ शीतलहर का येलो अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों तापमान में गिरावट का दौर जारी है। इसके कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में और भी तेज सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। विभाग की ओर से लोगों से सर्दी से बचने के लिए आवश्यक उपाय करने की भी सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में आगामी 2 दिनों तक तापमान 2 डिग्री तक और गिर सकता है। विभाग की ओर से आज और कल कुछ स्थानों पर शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसारख् राजस्थान में आगामी 7 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। आज कुछ शहरों में शीतलहर की संभावना है। विभाग की ओर से अलवर, झुंझनूं, खैरथल तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर और चूरू में जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी गिरावट भी आई है। प्रदेश में करौली में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। वहीं बाड़मेर में 28.4 अधिकतम तापमान डिग्री दर्ज हुआ है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा है। अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। सीकर के फतेहपुर में 4.6 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 5 डिग्री, पाली और अंता में 5.2 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 6.6, सीकर में 7.5, लूणकरणसर में 6.1, और अलवर में 6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

जयपुर में दो डिग्री तक गिर सकता है तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी जयपुर में अधिकतम 23.7 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया है। गुलाबी नगर में आगामी 1-2 दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है।.

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News