Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV

Syed Mushtaq Ali Trophy: संजू सैमसन ने अपने नाम दर्ज करवा लिया है ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

Syed Mushtaq Ali Trophy:  संजू सैमसन ने अपने नाम दर्ज करवा लिया है ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे के बाद शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं संजू ने पहले ही मैच में तूफानी पारी खेली है।

लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम ;बीमें खेले गए मुकाबले में केरल ने संजू सैमसन और उनके जोड़ीदार रोहन की बदौलत ओडिशा को 10 विकेट से शिकस्त दी। ओडिशा ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में केरल ने बिना विकेट गंवाए 16.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

केरल की ओर से इस मैच में रोहन एस. कुन्नुम्मल और संजू सैमसन ने 177 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। इसके साथ ही इन दोनों बल्लेबाजों के नाम रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दोनों की 177 रनों की नाबाद साझेदारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई है। इस जोड़ी ने गुजरात के ऊर्विल पटेल और आर्या देसाई द्वारा की गई 174 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। ये सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास की किसी भी विकेट के लिए चौथी बड़ी साझेदारी है।

रोहन ने 60 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए

बुधवार को ओडिशा के खिलाफ खेले गए मैच में रोहन ने 60 गेंदों पर नाबाद 121 रन बनाए। वहीं कप्तान संजू सैमसन ने 41 गेंदों पर 51 रन का योगदान दिया। सैमसन ने अपनी अर्धशतकीय पारी में 6 चौके और एक छक्का लगाया। केरल की टीम अपने दूसरे मुकाबले में रेलवे से कल लखनऊ में भिड़ेगी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News