Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV

भाजपा ने हमारे समय जिन अधिकारियों को भ्रष्ट बताकर नाटक किया था, आज उन्हीं को बड़े पदों पर बिठा दिया: Gehlot | Parmarth TV

भाजपा ने हमारे समय जिन अधिकारियों को भ्रष्ट बताकर नाटक किया था, आज उन्हीं को बड़े पदों पर बिठा दिया: Gehlot | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कई मुद्दों को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। इस संबंध में उन्होंने सीकर में प्रेस वार्ता की है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने सरकारी योजनाओं को लेकर भी बड़ी बात कही है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में अनावश्यक जल्दबाजी, बीएलओ पर असहनीय दबाव, महीनों से अटकी बुजुर्गों, दिव्यांगों की पेंशन, टूटी सड़कों और ठप पड़ी योजनाओं ने साबित कर दिया है कि आज राजस्थान में सरकार का इकबाल ख़त्म हो गया है।

योजनाएं किसी व्यक्ति की नहीं, सरकार की होती हैं

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि अधिकारी हों या योजनाएं, दोनों सरकार के होते हैं। योजनाएं किसी व्यक्ति की नहीं, सरकार की होती हैं। भाजपा ने हमारे समय जिन अधिकारियों को “भ्रष्ट” बताकर नाटक किया था, आज उन्हीं को फिर बड़े पदों पर बिठा दिया। इससे साफ़ है उनके आरोप झूठ थे और मकसद सिर्फ माहौल बिगाड़ना था। ऐसे ही सरकारी योजनाओं को अटका दिया, अब उन्हें चालू करना चाहिए।

राज्य में सड़कों की दुर्दशा हो गई है

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में सड़कों की दुर्दशा हो गई है। बारिशों में सड़कों को नुक़सान होता है पर ऐसे गड्ढे सड़कों में बन गए हैं कि उन पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़क जब नई बनेगी तब बनती रहेगी पर तब तक सरकार को अभियान चलाकर सड़कों के गड्ढों को भरना चाहिए।

PC:arthparkash
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News