खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने आज एक बार फिर से आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर वन के ताज पर कब्जा कर लिया है। हाल ही इंग्लैंड ने भारतीय टीम से नम्बर वन की कुर्सी छीन ली थी। अंग्रेजों की बादशाहत कुछ ही दिन की रही।
आज श्रेयर अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम जापान को एक टी20 इंटरनेशनल मैच में हराकर फिर टी20 में दुनिया की नम्बर वन टीम बन गई है। हालांकि भारत और इंग्लैंड की रेटिंग अभी बराबर की है। जापान के खिलाफ खेले गए पहले मैच में जीत के लिए भारतीय टीम कड़ा संघर्ष करना पड़ा।
बारिश के काऱण पांच ओवर प्रति पारी का मैच हुआ। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। इसके बाद टीम इंडिया पांच ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर केवल 32 रन ही बना सकी। जवाब में जापान की टीम निर्धारित पांच ओवरों में तीन विकेट खोकर 30 रन ही बना सका। इस प्रकार भारतीय आज बड़े उलटफेर का शिकार होने से बच गई।
PC:cricinfo







