Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका-ईरान के बीच फिर शुरू हो सकती है बड़ी जंग, ईरान अब कर रहा है ऐसा | Parmarth TV Ashok Gehlot का बड़ा बयान, कहा-राहुल गांधी बोलते हैं… | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV US-Iran War: सीजफायर वार्ता के बीच अमेरिका सेना ने ईरान पर कर दिया हमला, इन्हें बनाया निशाना | Parmarth TV पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर गहलोत का बड़ा बयान, कहा- केन्द्र सरकार देश को सच्चाई से अवगत क्यों नहीं करवा रही है… | Parmarth TV मां की याद में शुरू की 1,500 किलोमीटर की पैदल यात्रा | Parmarth TV CBSE OSM विवाद पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, कहा- Gen-Z ही आपका अहंकार तोड़ेगा | Parmarth TV रॉयल एनफील्ड ने अब तक की सबसे बड़ी हिमालयन ओडिसी शुरू की  | Parmarth TV Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, सोना भी इतना हो गया है सस्ता | Parmarth TV Iran ने अब गिरा दिया अमेरिकी एमक्यू-9 रीपर ड्रोन, ये चेतावनी भी दे डाली | Parmarth TV

T20 World Cup: अभिषेक शर्मा होंगे बाहर, संजू सैमसन को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह! कोच ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV

T20 World Cup: अभिषेक शर्मा होंगे बाहर, संजू सैमसन को मिलेगी प्लेइंग इलेवन में जगह! कोच ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV

खेल डेस्क। आईसीसी टी20 विश्व कप के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को सुपर आठ के मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही भारतीय टीम की टेंशन बढ़ गई है। इस हार के बाद अगले मैच की भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है।

इसी को देखते हुए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के स्थान पर संजू सैमसन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। अभिषेक शर्मा ने इस विश्व कप में अभी तक अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया को बहुत ही निराश किया है। भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रायन टेन डेशकाटे ने अगले मैच में संजू सैमसन की वापसी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास संजू सैमसन का ऑप्शन है। टॉप ऑर्डर में राइट-हैंड बैट्समैन होने से टैक्टिकल सहायता मिलतती है।

इस दौरान डेशकाटे ने कहा कि हमारे पास दो रास्ते हैं या तो हम उन खिलाड़ियों पर भरोसा रखें जो पिछले 18 महीनों से अच्छा कर रहे हैं, या फिर संजू को वापस लाएं। अगले दो मैचों से पहले इस पर गंभीर चर्चा होगी। आपको बात दें कि इस साल संजू ने भी बतौर ओपनर निराश किया है। उन्होंने 12 पारियों में सिर्फ 156 रन बनाए हैं। भारतीय टीम अगला मुकाबला 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी।

PC:espncricinfo

Trending News