Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder: सरकार देने जा रही अब 6 फ्री गैस सिलेंडर, जाने कौन से लोग होंगे इसके लिए पात्र | Parmarth TV ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से करेगी देशव्यापी आंदोलन, दीपके ने कर दिया ऐलान | Parmarth TV Ayushman Card बनवाने के लिए आपके पास होना चाहिए ये दस्तावेज, नहीं तो… | Parmarth TV त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV

T20 World Cup: आज सूर्यकुमार के निशाने पर होगा विराट कोहली का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

T20 World Cup: आज सूर्यकुमार के निशाने पर होगा विराट कोहली का ये रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। डिफेंडिंग चैंपियन भारतीय टीम आज टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा मैच नामीबिया की टीम के खिलाफ खेलेगी। इस मुकाबले में सूर्या के पास पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक रिकॉर्ड ध्वस्त करने का मौका होगा।

अगर आज सूर्या अर्धशतक लगाने में सफल हो जाते हैं तो वह भारत की ओर से घर में टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे। आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में इसी कारण सभी की नजरें सूर्यकुमार यादव पर रहने वाली हैं।

अभी सूर्यकुमार यादव 14 फिफ्टी प्लस पारियां टी20 इंटरनेशनल में घर पर खेल चुके हैं। विराट कोहली भी घर में इतने ही अर्धशतक लगा चुके हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर केएल राहुल हैं, जिन्होंने 12 पारियां अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 10 और ईशान किशन ने- 8 पारियां खेली हैं।

घर में शानदार रहा है सूर्या का रिकॉर्ड
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने घर में 44 मैचों की 43 पारियों में 39 के औसत से कुल 1404 रन बनाए हैं। जिसमें उनके बल्ले से 14 अर्धशतकीय और एक शतकीय पारी निकली है। उन्होंने घर में 170.18 स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। घर में उन्होंने कुल 86 छक्के और 126 चौके लगाए हैं।

पहले मैच में सूर्या ने खेली थी 84 रन की पारी
आपको बता दें कि सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए की टीम के खिलाफ 49 गेंदों में 84 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली थी। इस पारी के दम पर भी भारत को इस विश्व कप में पहले ही मैच में जीत मिली थी।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News