Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder: सरकार देने जा रही अब 6 फ्री गैस सिलेंडर, जाने कौन से लोग होंगे इसके लिए पात्र | Parmarth TV ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से करेगी देशव्यापी आंदोलन, दीपके ने कर दिया ऐलान | Parmarth TV Ayushman Card बनवाने के लिए आपके पास होना चाहिए ये दस्तावेज, नहीं तो… | Parmarth TV त्योहारी मौसम में 22 विशेष उड़ानें शुरू करेगी स्पाइसजेट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV इजरायली पीएम Netanyahu के संयुक्त राष्ट्र महासभा में विवादित बोल, कहा- अगर यहां कोई और कायर है तो… | Parmarth TV Nitin Nabin ने लोगों को दिलाई ‘स्वच्छता ही सेवा’ की शपथ, सीएम भजनलाल ने कही ये बात | Parmarth TV Gold-Silver Prices: इस साल के आखिर तक सोना 1.80 लाख और 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है चांदी, ये है आज का भाव | Parmarth TV सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा हो सकता हैं मेरा एनकाउंटर, मांगा गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफा | Parmarth TV LPG Prices: क्या आज घट गए हैं घरेलू सिलेंडर के दाम, ये है ताजा रेट | Parmarth TV CJP ने अब कर दी है सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, 48 घंटे का दिया टाइम, रख दी ये तीन मांगें | Parmarth TV

Rajasthan: सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं आज से, इतने लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा | Parmarth TV

Rajasthan: सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं आज से, इतने लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सैकण्डरी व सीनियर सैकण्डरी की परीक्षाएं आज से शुरू होने वाली है। कुल 19.90 लाख परीक्षार्थी ये परीक्षा देंगे। आरबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा आज से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षाएं सुबह की शिफ्ट में..प्रात: 8.30 बजे से दोपहर 11.45 बजे तक होंगी।बोर्ड परीक्षा पूरे प्रदेश में 6194 केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। सीसीटीवी से विद्यार्थियों पर नजर रखी जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि कहा कि परीक्षा जीवन की एक महत्वपूर्ण सीढ़ी है, इसलिए विद्यार्थी तनावमुक्त होकर पूरे परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं एकाग्रता के साथ परीक्षा दें। सकारात्मक सोच के साथ तैयारी करने से अवश्य ही सफलता मिलती है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को प्रोत्साहित करें और घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें, ताकि विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध: भजनलाल

सीएम भजनलाल ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों के लिए शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी स्तरों पर परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आपको बात दें कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। वहीं अन्य बोर्डों, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध विद्यालयों एवं कक्षा 8वीं, 5वीं तथा राज्य स्तरीय समान परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित होंगी।

PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News