Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

T20 World Cup: डेविड मिलर ने तोड़ दिया है छक्कों का ये रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ दिया है पीछे | Parmarth TV

T20 World Cup: डेविड मिलर ने तोड़ दिया है छक्कों का ये रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ दिया है पीछे | Parmarth TV

खेल डेस्क। 36 साल के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर (63 रन) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के दम पर अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ के अपने पहले ही मुकाबले में भारत को 76 रन से करारी शिकस्त दी। डेविड मिलर ने इस पारी में 35 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्कों की सहायता से ये पारी खेली।

इस पारी के दौरान उन्होंने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज करवाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ग्लेन मैक्सवेल को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मिलर ने अपनी इस पारी के दौरान तीन छक्के जड़े। इसके साथ ही वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। अब उनके नाम टीम इंडिया के खिलाफ 26 पारियों में 39 छक्के हो चुके हैं, जो मैक्सवेल (38 छक्के) से एक ज्यादा हैं।

इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने 35 छक्के भारत के खिलाफ लगाए हैं। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका 30 छक्के और वेस्टइंडीज के एविन लुईस 28 छक्कों के साथ लिस्ट में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर है।

2022 के बाद भारत को पहली बार मिली टी20 वर्ल्ड कप में पहली हार
दूसरी ओर टीम इंडिया को 2022 के बाद टी20 वर्ल्ड कप में पहली हार मिली है। पिछली बार टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारत ने लगातार आठ मैच जीतकर 2024 में विश्व चैम्पियन बना था। वहीं इस विश्व कप के सभी चार ग्रुप मैच जीत थे।

PC:espncricinfo

Trending News