Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

जल्द ही अमेरिका फिर से कर सकता है ईरान पर हमला, Donald Trump के फैसले का है इंतजार | Parmarth TV Kerala के नए मुख्यमंत्री बनेंगे कांग्रेस नेता वीडी सतीशन, हो गया है नाम का ऐलान | Parmarth TV सोने का दाम एक हफ्ते में 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: सीनियर सिटिजन को इस योजना में मिलता है 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज, इस प्रकार बनवा लें कार्ड | Parmarth TV द हेग में PM Modi का बड़ा बयान, कहा-अगर हालात नहीं बदले तो… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर निशाना, बता दिए हैं ये आंकड़े | Parmarth TV Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं तीन हजार रुपए, इस प्रकार चेक कर लें स्टेटस | Parmarth TV Gold and Silver Prices: इस सप्ताह चांदी 12,900 रुपए हुई महंगी, सोने के भी इतने बढ़े हैं दाम | Parmarth TV Donald Trump को पत्रकार के सवाल पर आया गुस्सा, ईरान ने इन देशों को दे दी है चेतावनी | Parmarth TV ट्रांसमिशन कॉरिडोर: राजस्थान की जमीन, देश की बिजली और जनता पर बिल? | Parmarth TV

T20 World Cup: भारतीय मूल के इन पांच क्रिकेटरों का देखने को मिलेगा जलवा, बदल सकते हैं मैच का रुख | Parmarth TV

T20 World Cup:  भारतीय मूल के इन पांच क्रिकेटरों का देखने को मिलेगा जलवा, बदल सकते हैं मैच का रुख | Parmarth TV

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू हो रहे आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। इस टूर्नामेंट में कई भारतीय मूल के क्रिकेटर भी विदेशी टीमों की ओर खेलते नजर आएंगे। आज आपको उन पांच दिग्गज क्रिकेटरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जो इस बार टी20 वर्ल्ड कप में अपने दमदार प्रदर्शन से कोहराम मचा सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाले ये 5 भारतीय मूल के खिलाड़ियों में केशव महाराज (दक्षिण अफ्रीका), सौरभ नेत्रवल्कार (संयुक्त राज्य अमेरिका), मोनांक पटेल (संयुक्त राज्य अमेरिका), रचिन रवीन्द्र (न्यूजीलैंड) और ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) हैं। ये पांचों क्रिकेटर अपने दम पर मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं।

ईश सोढ़ी ने झटके हैं 162 विकेट
दक्षिण अफ्रीका के लिए खेलने वाले 35 साल के केशव महाराज अब तक 43 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कुल 43 विकेट ले चुके हैं। मुंबई में जन्में सौरभ नेत्रवल्कार ने संयुक्त राज्य अमेरिका की ओेर से 41 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 40 विकेट झटके हैं। न्यूजीलैंड के लिए रचिन ने 43 टी20 मैचों में 465 रन बनाने के साथ ही 14 विकेट लिए हैं। मोनांक पटेल अमेरिका की ओर से 43 टी20 इंटरनेशनल में अब तक 920 रन बना चुके हैं। पंजाब के लुधियाना शहर में पैदा हुए ईश सोढ़ी न्यूजीलैंड की ओर से 137 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 162 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

PC:espncricinfo

Trending News