Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

T20 World Cup: भारत की सेमीफाइनल की राह हुई आसान, सूर्या ने हासिल की ये उपलब्धि   | Parmarth TV

T20 World Cup: भारत की सेमीफाइनल की राह हुई आसान, सूर्या ने हासिल की ये उपलब्धि   | Parmarth TV

खेल डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ के चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने गुरुवार को जिम्बाब्वे को 72 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। भारत को अब सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए अपने अन्तिम मैच में वेस्टइंडीज को शिकस्त देना होगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय टीम ने 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रनों का स्कोर बनाया है।

जवाब में जिम्बाब्वे निर्धारित ओवरों में छह विकेट गंवाकर 186 रन ही बना सकी। मैच में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से इस मुकाबले में 33 रनों की शानदार पारी देखने को मिली। इस पारी के दम पर उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि अपने कॅरियर में हासिल कर ली है। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 13 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने तीन चौके और 2 छक्के भी लगाए।

इस पारी के दम पर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे किए। सूर्यकुमार यादव ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट के कुल 148 मुकाबलों की 140 पारियों में 34.1 के औसत से 4024 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं।

हार्दिक पांड्या औरअभिषेक ने लगाया अर्धशतक

भारत की ओर से जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी 23 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और चार छक्कों के दम पर 50 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने भी 16 गेंदों में तीन चौके और चार छक्कों के दम पर नाबाद 44 रन बनाए। अभिषेक शर्माने भी 30 गेंदों पर 55 रन बनाए।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News