Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हो गया है टकराव, इजराइली पीएम ने फोन पर बोल दी ये बात | Parmarth TV NEET Paper Leak Case: महाराष्ट्र के लातूर से डॉक्टर गिरफ्तार | Parmarth TV जयपुर में निर्मित, पूरी दुनिया में मशहूरः एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग पर लैदर विलेज की कहानी | Parmarth TV आज देश राजीव गांधी जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस करता है: Gehlot | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज दोनों ईंधनों के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए  | Parmarth TV विक्टोरिया दिवस के मौके पर सजाई गईं दिलकश झांकियां | Parmarth TV भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 118 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Donald Trump को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में पास हो गया है सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव | Parmarth TV Rahul Gandhi का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,761 रुपए सस्ती हुई चांदी, इतने घट गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV

T20 World Cup में भारत ने सात बार दी है पाकिस्तान को मात, ऐसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड | Parmarth TV

T20 World Cup में भारत ने सात बार दी है पाकिस्तान को मात, ऐसा रहा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम शुरुआत दो मैच जीतने के बाद अब आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान से भिड़ेगी। दोनों टीमों के बीच ये महामुकाबला कल श्रीलंका के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के शुरू होने से पहले आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि टी20 फॉर्मेट और टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान का हेड टू हेड रिकॉर्ड अभी तक कैसा रहा है।

क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बहुत ही शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच अभी तक टी-20 वर्ल्ड कप में कुल 8 मुकाबले खेल गए हैं। जिसमें से टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 बार हराया है। पाकिस्तान को केवल एक बार जीत मिली है। भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ एकमात्र हार साल 2021 में मिली थी। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 12 मैचों में जीत दर्ज की है। पाकिस्तान को केवल तीन मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबला टाई भी रहा है।

इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजरें
इस कारण कल खेलने जाने वाले मैच में एक बार फिर से भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है। कल के मैच में ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे भारतीय प्लेयर्स पर सभी की नजरें होंगी। कोलंबो की कंडीशन स्पिनर्स के लिए मददगार होने के कारण इस मैच में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल से काफी उम्मीदें रहेंगी।

PC:espncricinfo

अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News