Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Amazon ने भारत में ऑल-न्यू Fire TV Stick HD लॉन्च की | Parmarth TV SBI: कल से लगातार छह दिन बंद रहेंगे बैंक! आज ही निपटा लें जरूरी काम | Parmarth TV Government Scheme: सुकन्या समृद्धि योजना में 21 साल पूरे होने से पहले भी निकाल सकते हैं पैसा, जान लें | Parmarth TV तमिलनाडु में सीएम विजय की कैबिनेट का विस्तार, 59 साल हुआ ऐसा | Parmarth TV आरएसएस-भाजपा पर राहुल गांधी के बयान को लेकर Gehlot ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Ujjwala Scheme: लागू हुआ  नया नियम, 30 जून तक कर लें ये काम नहीं तो रूक जाएगी सब्सिडी | Parmarth TV Gold-Silver Prices: अब 1,494 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV Iran जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हो गया है टकराव, इजराइली पीएम ने फोन पर बोल दी ये बात | Parmarth TV NEET Paper Leak Case: महाराष्ट्र के लातूर से डॉक्टर गिरफ्तार | Parmarth TV जयपुर में निर्मित, पूरी दुनिया में मशहूरः एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग पर लैदर विलेज की कहानी | Parmarth TV

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने रचा इतिहास, ये उपलब्धियां भी की हासिल | Parmarth TV

T20 World Cup 2026: पथुम निसंका ने रचा इतिहास, ये उपलब्धियां भी की हासिल | Parmarth TV

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका (नाबाद100) की तूफानी शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 30वें मैच में ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से शिकस्त देकर सुपर 8 में प्रवेश कर लिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। निसंका की इस शानदार शतकीय पारी के बदौलत श्रीलंका ने 182 रन के टारगेट को केवल 18 ओवर में चेज कर लिया। टी20 वर्ल्ड कप के इस संस्करण में ये किसी बल्लेबाज का ये पहला शतक है। इससे पहले आयरलैंड के कप्तान लोर्कन टकर ओमान के खिलाफ नाबाद 94 रन बनाए थे।

शतकीय पारी के दम पर पथुम निसंका ने अपने नाम कई बड़ी उलपब्धियां दर्ज करवा ली है। पथुम निसंका ने शतक लगाकर टी20 विश्व कप में श्रीलंका की ओर से सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने के मामले में पूर्व महान क्रिकेटर महेला जयवर्धने की बराबरी कर ली है। जयवर्धने ने साल 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 100 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में निसंका ने 52 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाए।

निसंका ने दूसरी बार हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
वहीं निसंका श्रीलंका की ओर से अन्तरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। निसंका ने दो बार टी20 इंटरनेशनल में 52 गेंदों में शतक जड़ा है। इससे पहले श्रीलंका के इस बल्लेबाज ने साल 2025 में दुबई में भारत के खिलाफ 52 बॉल पर शतक लगाया था। श्रीलंका की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड कुसल परेरा ने बताया है। उन्होंने साल 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 44 शतक लगाया था।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News