Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

SBI: कल से लगातार छह दिन बंद रहेंगे बैंक! आज ही निपटा लें जरूरी काम | Parmarth TV Government Scheme: सुकन्या समृद्धि योजना में 21 साल पूरे होने से पहले भी निकाल सकते हैं पैसा, जान लें | Parmarth TV तमिलनाडु में सीएम विजय की कैबिनेट का विस्तार, 59 साल हुआ ऐसा | Parmarth TV आरएसएस-भाजपा पर राहुल गांधी के बयान को लेकर Gehlot ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV Ujjwala Scheme: लागू हुआ  नया नियम, 30 जून तक कर लें ये काम नहीं तो रूक जाएगी सब्सिडी | Parmarth TV Gold-Silver Prices: अब 1,494 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV Iran जंग पर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हो गया है टकराव, इजराइली पीएम ने फोन पर बोल दी ये बात | Parmarth TV NEET Paper Leak Case: महाराष्ट्र के लातूर से डॉक्टर गिरफ्तार | Parmarth TV जयपुर में निर्मित, पूरी दुनिया में मशहूरः एमेज़ॉन ग्लोबल सेलिंग पर लैदर विलेज की कहानी | Parmarth TV आज देश राजीव गांधी जैसे स्वप्नदृष्टा की कमी महसूस करता है: Gehlot | Parmarth TV

Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज किस राशि को मिलेगा लाभ… मेष से मीन तक पढ़ें करियर, व्यापार और परिवार का हाल

Aaj Ka Rashifal 17 February 2026: आज किस राशि को मिलेगा लाभ… मेष से मीन तक पढ़ें करियर, व्यापार और परिवार का हाल

पंडित हर्षित शर्मा/धर्म डेस्क: 17 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल (Aaj Ka Rasifal) सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण संकेत लेकर आया है। आज कुछ राशियों को करियर और व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ को पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। निवेश, पदोन्नति, यात्रा और पारिवारिक संबंधों को लेकर सितारों की स्थिति अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का विस्तृत राशिफल।

मेष – आज आप अपनी पर्सनल बातों को लेकर काफी चिंतित रहेंगे आज का दिन आपके लिए संभाल कर रहने की आवश्यकता है आज विरोधी आपका नुकसान कर सकते हैं आज व्यापार व्यवसाय में स्थिति गिरावट की रहेगी आज किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए ठीक नहीं है मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें परिवार के लोगों के साथ आज का दिन ठीक है।

वृषभ – आज आप अपने किसी कार्य को लेकर किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन खास है आज आपके कार्य की सराहना होगी अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन कुछ उतार-चराव से भरा रहेगा आर्थिक दृष्टि से स्थिति सामान्य रहेगी पारिवारिक समस्याएं आज आपको परेशान कर सकती हैं।

मिथुन – आज आपका विशिष्ट लोगों से मिलना होगा कार्यक्षेत्र में आज कोई बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा साथ ही साथ आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी आर्थिक निवेश कर सकते हैं आज का दिन आपको लाभ देने वाला रहेगा नौकरी वर्ग वालों के लिए आज पदोन्नति की संभावना है पारिवारिक लोगों के साथ पुराने मतभेद खत्म होंगे।

कर्क – आज आप अपनी कार्यशैली में थोड़ा सा परिवर्तन करके बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं साथ ही साथ आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश करके बड़ा लाभ कमा सकते हैं आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है आज बडा मुनाफा कमा सकते हैं पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे मेहमानों का घर में आना-जाना लगा रहेगा।

सिंह – आज आप अपनी लाइफ में कुछ परेशानियों को महसूस करेंगे पारिवारिक समस्याओं के चलते आज तनाव की स्थिति रहेगी आज कार्यक्षेत्र में भी आपके बनते हुए कार्य भी कर सकते हैं ऐसे में संभाल कर रहने की आवश्यकता है अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान में डाल सकता है आज कोई बड़ा डिसीजन ना लें।

कन्या – आज आप अपने कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति महसूस करेंगे आज आपकी पार्टनरशिप में आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं ऐसे में आपको कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना होगा हालांकि आप इसे संभालने में सफल होंगे पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य है जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

तुला – आज का दिन आपके लिए शानदार है आज आपके जो भी निर्णय होंगे आपको बड़ी सफलता दिलाने वाले होंगे साथ ही साथ आज आपको मित्रों का परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है कहीं से रुका हुआ धन मिल सकता है आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से अन्य कार्यों से भी बड़ा लाभ अर्चित कर सकते हैं।

वृश्चिक – आज का दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी देने वाला है आज परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा साथ ही साथ परिवार के लोगों के साथ आज का दिन आपका अच्छा रहेगा व्यापारिक दृष्टि से आज आप बड़ा मुनाफा कमाने वाले हैं तथा कार्य क्षेत्र में बड़े परिवर्तन के संकेत हैं।

धनु – आज का दिन आपके लिए खास है आज आपको एक और जहां कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ कमाने वाले हैं वहीं दूसरी ओर कुछ पारिवारिक सामाजिक विवादों के चलते आप सुर्खियों में रहेंगे आज न्यायालय पक्ष से आपका कार्य बिगड़ सकता है आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

मकर – आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा आज आप कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना होगा आपके सहयोगी वर्ग आपका साथ छोड़ सकते हैं साथ ही साथ आज आप कोई बड़ा रिक्स ना दें आर्थिक जोखिम उठाना आपके लिए ठीक नहीं है पारिवारिक दृष्टि से आज परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा आज भूमि भवन वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं।

कुंभ – आज का दिन आपका शानदार है आज आप कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर बनेंगे किसी बड़ी पार्टनरशिप का हिस्सा बन सकते हैं आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव कर सकते हैं जिससे आपको लाभ होगा मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है पारिवारिक लोगों से आज संबंध अच्छे रहेंगे।

मीन – आज का दिन आपके लिए अच्छा है आज आप अपने आप को तरोताजा महसूस करेंगे कार्य क्षेत्र में बड़े लाभ के योग बनेंगे आज आप अपने कार्यक्षेत्र का विस्तार भी कर सकते हैं व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन शानदार है नौकरी क वालों के लिए आज कोई बड़ा उपहार मिल सकता है सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आज आपका कद बढ़ेगा।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News