Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Team India: वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ पूरा, मिली भारतीय टीम की जर्सी | Parmarth TV

Team India: वैभव सूर्यवंशी का सपना हुआ पूरा, मिली भारतीय टीम की जर्सी | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। इस समय क्रिकेट की दुनिया में एक ही नाम छाया हुआ हैं और वो है वैभव सूर्यवंशी। बता दें कि वैभव सूर्यवंशी का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया, जिसका सपना देश का हर युवा क्रिकेटर देखता है। उन्हें भारतीय टीम की जर्सी सौंप दी गई है। बीसीसीआई द्वारा जारी वीडियो में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ सदस्य रघु उनके कमरे में पहुंचते हैं और जर्सी वाला बॉक्स उन्हें सौंपते हैं।

वैभव अपने सहज अंदाज में हाथ जोड़कर उनका स्वागत करते हैं और फिर उनके पैर छुए। बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर एक विशेष वीडियो साझा किया है, जिसमें भारतीय क्रिकेटर के रूप में वैभव सूर्यवंशी का पहला इंटरव्यू देखने को मिलता है। वीडियो में पहली बार टीम इंडिया की जर्सी मिलने के यादगार पल को भी दिखाया गया है। इस दौरान 15 वर्षीय खिलाड़ी का बड़ों के प्रति सम्मान फिर से देखने को मिलता है।

वीडियो में बातचीत करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने कहा, मेरे पास शब्द नहीं हैं कुछ बोलने को, जिस चीज के लिए मैंने पहले दिन से बैट पकड़ा था, क्रिकेट ग्राउंड पर गया था और प्रैक्टिस की थी, वह सपना मेरा पूरा हुआ है। मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता। टीम इंडिया की टी-शर्ट देखकर मैं इतना खुश हुआ कि लगातार हंस रहा था।

pc- jagran

Trending News