Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV Telangana: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से करवाता पत्नी का गैंगरेप, लगा देता था बाहर से ताला, मकान मालिक को लगा पता तो… | Parmarth TV

The Hundred tournament में सनराइजर्स लीड्स ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, एक ही पारी में बन गए ये बड़े रिकॉर्ड | Parmarth TV

The Hundred tournament में सनराइजर्स लीड्स ने लगा दी रिकॉर्ड की झड़ी, एक ही पारी में बन गए ये बड़े रिकॉर्ड | Parmarth TV

खेल डेस्क। रयान रिकल्टन, मिचेल मार्श और हैरी ब्रूक की तूफानी पारियों के दम पर हेडिंग्ले के मैदान पर द हंड्रेड टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स ने रिकॉर्ड की झड़ी लगाई। इन तीनों की पारियों की मदद से सनराइजर्स लीड्स ने लंदन स्पिरिट के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए रिकॉर्ड 241 रन ठोक दिए। ये द हंड्रेड मेन्स कंपटीशन के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा टीम स्कोर है।

इस मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स ने लंदन स्पिरिट को 37 रन से हराया। सनराइजर्स लीड्स ओर से मिचेल मार्श और रयान रिकल्टन ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 54 गेंदों में 148 रन की साझेदारी की। ये द हंड्रेड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड है। मार्श ने केवन महज 37 गेंदों में 76 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दम पर वह इस सीजन के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। वहीं उनके नाम अब 23 छक्के हो चुके हैं, जो इस सीजन में किसी भी बल्लेबाज से सर्वाधिक हैं।

रयान रिकल्टन केवल 21 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 42 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए। मार्श के आउट होने के बाद हैरी ब्रूक ने केवल 18 गेंदों में 55 रन ठोक दिए। उन्होंने केवल 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर द हंड्रेड के इतिहास के सबसे तेज अर्धशतक की बराबरी कर ली।

सनराइजर्स लीड्स ने लगाए 21 छक्के
मैच में सनराइजर्स लीड्स की ओर से कुल 21 छक्के लगाए, जो द हंड्रेड के इतिहास में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा हैं। जवाब में लंदन स्पिरिट की शुरुआत खराब रही। पहले ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो पवेलियन लौट गए। लियाम लिविंगस्टोन ने 13 गेंदों में 34 रन बनाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेविड विली ने केवल 46 गेंदों में नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी से टीम को 200 के पार पहुंची।

PC:cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News