इंटरनेट डेस्क। ईरान-अमेरिका के बीच शांति की उम्मीदों के बीच एक बार फिर से कच्चे तेज की कीमत में गिरावट आई है। आज ब्रेंट क्रूड 80 डॉलर के नीचे आ गया। इस बीच ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के जारी रेट जारी कर दी हैं।
हालांकि कंपनियों ने आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर तय हुई है। नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.12 रुपए खर्च करने होंगे।
वहीं यहां पर डीजल की कीमत प्रति लीटर कीमत 95.20 रुपए है। मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47,डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। कीमतों में कमी नहीं होने से आमजन को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। बहुत से चीजों के दाम बढ़ गए हैं।
PC:prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







