Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: देश के महानगरों में आज इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV जल्द ही अमेरिका फिर से कर सकता है ईरान पर हमला, Donald Trump के फैसले का है इंतजार | Parmarth TV Kerala के नए मुख्यमंत्री बनेंगे कांग्रेस नेता वीडी सतीशन, हो गया है नाम का ऐलान | Parmarth TV सोने का दाम एक हफ्ते में 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Government Scheme: सीनियर सिटिजन को इस योजना में मिलता है 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज, इस प्रकार बनवा लें कार्ड | Parmarth TV द हेग में PM Modi का बड़ा बयान, कहा-अगर हालात नहीं बदले तो… | Parmarth TV Rahul Gandhi का केन्द्र सरकार पर निशाना, बता दिए हैं ये आंकड़े | Parmarth TV Government Scheme: सरकार ने महिलाओं के खाते में डाल दिए हैं तीन हजार रुपए, इस प्रकार चेक कर लें स्टेटस | Parmarth TV Gold and Silver Prices: इस सप्ताह चांदी 12,900 रुपए हुई महंगी, सोने के भी इतने बढ़े हैं दाम | Parmarth TV Donald Trump को पत्रकार के सवाल पर आया गुस्सा, ईरान ने इन देशों को दे दी है चेतावनी | Parmarth TV

U19 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, बना ली सेमीफाइनल में जगह | Parmarth TV

U19 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, बना ली सेमीफाइनल में जगह | Parmarth TV

खेल डेस्क। वेदांत त्रिवेदी (98 बॉल पर 68 रन) रन की अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के दम पर भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में सुपर-6 स्टेज के आखिरी मैच में पाकिस्तान को 58 रनों से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को जीत के लिए 253 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए ये लक्ष्य 33.3 ओवर में हासिल करना था। पाकिस्तान इस मैच में केवल 194 रन पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

टीम इंडिया ने 47 के स्कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए। आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी के बीच 47 रन की साझेदारी हुई थी। वैभव केवल 30 रन ही बना सके। कप्तान आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके। वेदांत त्रिवेदी ने 98 बॉल पर 68 रन बनाए। वहीं अंबरीश ने 29 रन, कनिष्क चौहान ने 35 और खिलन पटेल ने 21 रन बनाए।

आयुष म्हात्रे और खिलन पटेल ने झटके तीन-तीन विकेट

जवाब में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे (तीन विकेट) और खिलन पटेल (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान की टीम 46.2 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर ने 42 और उस्मान खान ने 66 रन का योगदान दिया। इन दोनों के अलावा पाकिस्तान के सभी बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे।

PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News